रिचर्ड बेल्जर को उनकी जॉन मंच की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह किरदार शो 'होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट' और 'लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू' में निभाया था। लॉ एंड ऑर्डर और एसवीयू निर्माता डिक वुल्फ ने वैरायटी को दिए एक बयान में कहा कि रिचर्ड बेल्जर के जासूस जॉन मंच टेलीविजन के प्रतिष्ठित पात्रों में से एक हैं। रिचर्ड हमारे सभी जीवन में हास्य और आनंद लेकर आए, वह बेहतरीन इंसान थे और हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।
यह भी पढ़ें: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं
एनबीसी और यूनिवर्सल टेलीविजन ने भी रिचर्ड बेल्जर को श्रद्धांजलि दी है। होमिसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट के निर्माताओं बैरी लेविंसन, टॉम फोंटाना और डेविड साइमन के साथ मिलकर जॉन मंच के किरदार को एनसीबी द्वारा लाया गया था।
यह भी पढ़ें: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद
एनबीसी और यूनिवर्सल टीवी के निर्नेमाताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'हर किसी को होमिसाइड और लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू के कलाकार रिचर्ड बेल्जर को डेट जॉन मंच के किरदार को निभाते देखने में आनंद मिला है। चार दशकों में यह कभी नहीं भूला जाएगा कि उन्होंने उस प्रिय किरदार को अपना बनाने के लिए कितनी मेहनत की। उनकी व्यावसायिकता, प्रतिभा और काम के प्रति समर्पण ने उन्हें फिल्म उद्योग में एक स्तंभ बना दिया। हमारी संवेदना उनके चाहने वालों के साथ हैं, क्योंकि हम उनके शोक में उनके साथ हैं, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा'।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'एंट-मैन' की रफ्तार, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़