फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way of Water: अवतार 2 ने बना दिया एक और खास रिकॉर्ड, जेम्स कैमरून ने अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे

Mon, 20 Feb 2023 02:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पानी में गोते खाती जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को लेकर लोगों में इस कदर दीवानगी थी कि दर्शक किसी भी तरह से 'अवतार' की इस पानी के नीचे बसी दुनिया को देखना चाहते थे। उसी का नतीजा है कि फिल्म अब दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
अवतार 2, टाइटैनिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून की 13 साल की मेहनत को पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए और सिनेमाघरों से उतरे काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी 'अवतार 2' दुनिया की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। इसके पीछे अवतार की पानी में गोते खाती दुनिया को देखने के लिए लोगों के दिलों में बसा उत्साह या फिर जेम्स कैमरून की मेहनत का हाथ माना जा सकता है। हालांकि, आज फिल्म के चर्चा में आने पीछे इसके द्वारा कायम किया गया नया रिकॉर्ड है। तो चलिए आपको बताते हैं कि जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने अब क्या नया कीर्तिमान स्थापित किया है...

विज्ञापन

अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पानी में गोते खाती जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को दुनियाभर में फैले सिनेमा के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर दीवानगी थी कि दर्शक किसी भी तरह से 'अवतार' की इस पानी के नीचे बसी दुनिया को देखना चाहते थे। उसी का नतीजा है कि फिल्म अब दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कमाल की बात तो यह है कि जेम्स कैमरून निर्देशित 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने निर्देशक की ही साल 1997 में रिलीज हुई हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों से एक गिने जाने वाली 'टाइटैनिक' को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
Disney Crisis: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर डिज्नी में नए सिरे से मंथन, मार्वल की फिल्मों व सीरीज की रफ्तार पर लगाम

अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 224.3 करोड़ डॉलर कमाने वाली फिल्म 'टाइटैनिक' को धूल चटाते हुए 224.4 करोड़ डॉलर का कारोबार कर लिया है और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप तीन फिल्मों में अब 'अवतार' (292.3 करोड़ डॉलर), 'एवेंजर्स: एंडगेम' (279.9 करोड़ डॉलर), 'अवतार 2' (224.4 करोड़ डॉलर) का नाम शामिल हो गया है।  इसके नीचे चौथे स्थान पर 'टाइटैनिक' और पांचवें स्थान पर 207.1 करोड़ डॉलर कमाकर 'स्टार वार्स: फोर्स अवेकन्स' है।
Swara Bhasker: स्वरा के 'भाई' कहने पर पति फहाद ने ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ, लोगों ने फिर लगा दी 'भाईजान' क्लास
विज्ञापन

अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म काम नाम कमाई (करोड़ डॉलर में)
अवतार 292.3 
एवेंजर्स: एंडगेम 279.9
अवतार 2 224.4 
टाइटैनिक 224.3
स्टार वार्स: फोर्स अवेकन्स  207.1 

Pathaan: अब्दु पर चढ़ा पठान का खुमार, फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर किया बुक, टाइटल ट्रैक पर जमकर किया डांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें