स्कॉटिश एक्टर और संगीतकार डेविड मैकुलम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस को गहरा सदमा लग सकता है। डेविड मैकुलम का 25 सितंबर, 2023 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। एक्टर ने बीते दिन यानी कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
उनकी मौत की खबर से उनके चाहने वालों को झटका लगा है। वहीं उनके परिवार वालों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बेटे पीटर मैकुलम ने अपने पिता के बारे में कहा कि 'वह एक बेहद ईमानदार इंसान थे. इसके साथ भी वह एक बेहतरीन पिता भी थे। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को पहले रखा है'।
डेविड मैकुलम ने साल 1950 में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में मैकुलम ने ब्रिटिश टेलीविजन शो और फिल्मों में काम किया था। वहीं साल 1964 में आई फिल्म The Man from U.N.C.L.E. से मैकुलम को अपनी एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने Illya Kuryakin का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के दिलों में बस गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय हिट बन गई। बता दें कि इस शो के चार सीजन आ चुके हैं, जिसमें मैकुलम अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ से पहले मोना सिंह का बड़ा बयान, ‘अब नहीं रहा पति को भगवान का दर्जा देने का चक्कर’