हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ब्रूस विलिस एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।इसकी वजह से उन्होंने फिल्मी करियर से दूरी बना ली है। वहीं, अब एक्टर की पत्नी एम्मा हेमिंग विलिस ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी इस बीमारी को लेकर बात की है। बातचीत के दौरान एम्मा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके पति फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (एफटीडी) से पीड़ित हैं।
'परिवार के लिए कठीन समय'
साक्षात्कार के दौरान हेमिंग विलिस ने कहा, "मैं जो सीख रही हूं वह यह है मेरी लिए काफी कठिन है। यह समय मेरे परिवार के लिए भी कठिन है और यह ब्रूस, या मेरे, या हमारी लड़कियों के लिए अलग नहीं है। जब वे कहते हैं कि यह एक पारिवारिक बीमारी है, तो यह वास्तव में है।''
Wamiqa Gabbi: जासूसी कारनामों के बीच दर्शकों से भी बात करेगी चार्ली चोपड़ा, वामिका ने इस किरदार से ली प्रेरणा
बीमारी को लेकर कही यह बात
बीमारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया एक खतरनाक बीमारी है, जो मस्तिष्क के ललाट और टेम्पोरल लोब को खतरे में डालता है। जैसे-जैसे लोब शोष होता है, लक्षणों में बोलने में समस्या, भावनात्मक समस्याएं, व्यक्तित्व में बदलाव, चलने में समस्या, निगलने में समस्या या मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं आती हैं
The Comedian: दुनिया से जाने के बाद भी लोगों को फिर हंसाने आए सतीश कौशिक, फिल्म 'द कॉमेडियन' का ट्रेलर रिलीज
बीमारी के चलते एक्टिंग से बनाई दूरी
बता दें कि ब्रूस विलिस ने मार्च 2022 में यह बताया था कि वो एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं। वाचाघात के कारण एक्टर अपने करियर से पीछे हट गए और फरवरी 2023 तक, उनकी हालत बिगड़कर फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया तक पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें- Salaar VS Dunki: क्रिसमस पर छिड़ेगी प्रभास और किंग खान के बीच जंग? कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का नया बादशाह