फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paul Di'Anno Death: 'आयरन मेडेन' के पूर्व प्रमुख गायक पॉल डि'एनो का निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Tue, 22 Oct 2024 09:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पॉल डि'एनो का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'आयरन मेडेन' के पूर्व प्रमुख गायक पॉल डि'एनो का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गायक के निधन की पुष्टि उनके परिवार की तरफ से जारी एक बयान में की गई है। बयान के अनुसार, डि'एनो ने इंग्लैंड के सैलिसबरी स्थित अपने घर पर आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। गायक के निधन की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


Yash: 'रामायण' को लेकर यश ने तोड़ी चुप्पी, बतौर अभिनेता रावण के किरदार को बताया आकर्षक

परिवार ने जारी किया बयान

बयान में कहा गया है, 'उनके परिवार की ओर से, कॉन्क्वेस्ट म्यूजिक को पॉल एंड्रयूज के निधन की पुष्टि करते हुए दुख हो रहा है, जिन्हें पेशेवर रूप से पॉल डि'एनो के नाम से जाना जाता था। पॉल का 66 वर्ष की आयु में सैलिसबरी में उनके घर पर निधन हो गया।' 17 मई 1958 को पूर्वी लंदन के चिंगफोर्ड में जन्मे पॉल ने 1978 और 1981 के बीच अंग्रेजी हेवी मेटल बैंड 'आयरन मेडेन' के मुख्य गायक के रूप में प्रसिद्धि हासिल की थी। 

Gandi Baat: पोक्सो मामले में बढ़ीं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, इस दिन होगी मुंबई पुलिस के सामने पेशी

'आयरन मेडेन' के फ्रंटमैन रहे थे पॉल डि'एनो

बैंड के शुरुआती वर्षों के दौरान डि'एनो ने 'आयरन मेडेन' के फ्रंटमैन के रूप में एक स्थायी प्रभाव डाला था। विभिन्न गायकों और संगीतकारों के साथ बैंड की लाइन-अप में कई बदलावों का अनुभव करने के बाद, वह 1978 में 'आयरन मेडेन' में शामिल हो गए। अल्टीमेट क्लासिक रॉक के अनुसार, बैंड के भीतर मनमुटाव और रद्द किए गए कार्यक्रम के कारण 1981 में डि'एनो को बैंड छोड़ना पड़ा। उनकी जगह ब्रूस डिकिंसन ने ले ली, जो आगे चलकर आयरन मेडेन के प्रतिष्ठित फ्रंटमैन बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


Annu Kapoor: पैसों के लिए अन्नू कपूर ने चुना अभिनय का रास्ता, अभिनेता ने शुरुआती संघर्षों को किया याद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें