फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamie Foxx: ऑस्कर विजेता अभिनेता जेमी फॉक्स पर लगा महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया गया मुकदमा

Thu, 23 Nov 2023 10:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेता जेमी फॉक्स पर कथित तौर पर 2015 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला ने अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
जेमी फॉक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स एक नई मुसीबत में फंस चुके हैं। दरअसल, बुधवार को अभिनेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत में जानकारी दाखिल की गई। इसके अनुसार, ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेता जेमी फॉक्स पर कथित तौर पर 2015 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला ने अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


अनुमति के बिना छूने का आरोप
अदालती दस्तावेजों में महिला की पहचान नहीं बताई गई है और उनका नाम जेन डो बताया गया है। कथित तौर पर महिला ने आरोप लगाया कि जेमी फॉक्स ने अगस्त 2015 में न्यूयॉर्क शहर में कैच रेस्तरां की छत पर उनके साथ मारपीट की। फॉक्स ने उन्हें एकांत में कोने में ले जाने के बाद जानबूझकर उनकी अनुमति के बिना उनके निजी अंग को छुआ और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
Animal Trailer: आज दोपहर आएगा ‘एनिमल’ का धमाकेदार ट्रेलर, फास्टेस्ट वन मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड टूटने के आसार
विज्ञापन


महिला ने की मुआवजे की मांग
मुकदमे में कहा गया है कि एक सुरक्षा गार्ड ने छेड़छाड़ होते देखी, लेकिन उसने हस्तक्षेप नहीं किया। जब महिला की दोस्त ने यह सब देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए आई और फॉक्स वहां से चले गए। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमले के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल भी जाना पड़ा। महिला ने दर्द, पीड़ा, भावनात्मक संकट, चिंता और अपमान के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: इस तरह शाहरुख खान को मिली थी 'डंकी', कहा- 'राजकुमार हिरानी के घर के आगे लगा लिया था टेंट'

पहले भी लग चुका है आरोप
यह पहली बार नहीं है, जब जेमी फॉक्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह घटना 2002 में हुई थी, जब एक महिला ने दावा किया था कि वह भी यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थीं। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों से इनकार किया था।
Isha Talwar Interview: संस्कृत चित्त को शांत करने वाली भाषा, इसे सीख लिया तो हर भाषा का अभिनय आसान हो जाएगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें