रेप की कोशिश का आरोप
दरअसल बीते गुरुवार को एक पूर्व फ्रीलांस टीवी निर्माता ने ये गवाही दी कि पॉल हैगिस ने 2015 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में उनके साथ मारपीट की और रेप करने की कोशिश की। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, कोर्ट रूम में महिला का 2019 का एक वीडियो देखा गया। इस वीडियो में महिला ने उस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से खतरा महसूस किया। महिला ने दावा किया कि निर्देशक हैगिस ने टीआईएफएफ कार्यक्रम के बाद अपने अपार्टमेंट में जाने से पहले उसका यौन शोषण किया है। महिला ने कहा कि उनके लिए ये काफी भयानक था।
इसे भी पढ़ें- Note Row: अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया 'कमजोर नेता'
दिसंबर 2017 ये चल रहा मुकदमा
पॉल हैगिस जून से दक्षिणी इटली के एक होटल में पुलिस हिरासत में हैं। उनपर एक ब्रिटिश महिला के साथ बिना उसकी सहमति के यौन संबंध बनाए जाने का मामला दर्ज है। हैगिस पर अमेरिका में भी एक मामला चल रहा है। जहां उनपर फिल्म प्रचारक हेली ब्रेस्ट ने उनके साथ जनवरी 2013 में रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।