फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: ईरान की ‘जॉम्बी’ एंजेलिना जोली ने दिखाया अपना असली चेहरा, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

Thu, 27 Oct 2022 09:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्टूबर, साल 2019 में भ्रष्टाचार और ईशनिंदा के आरोप में सहर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
ईरान की ‘जॉम्बी’ एंजेलिना जोली - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान की जॉम्बी एंजेलिना जोली के नाम से मशहूर महिला सहर तबर ने आखिरकार अपना चेहरा सभी को दिखा दिया है। खबरों के मुताबिक सहर का असली नाम  फतेमेह खिशवंद है, जिन्हें हाल ही में जेल से रिहाई मिली है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सभी को अपना असली चेहरा दिखाया। दरअसल, यह महिला सोशल मीडिया पर एंजलीना जोली बनकर डरावनी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए मशहूर थीं।

विज्ञापन

कई रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि सहर तबर ने एंजेलिना जोली की तरह दिखने के लिए अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी। बता दें कि साल 2019, अक्टूबर में भ्रष्टाचार और ईशनिंदा के आरोप में सहर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

Photos of the Day: बैकलेस ड्रेस में मौनी ने किया घायल और रकुल का धाकड़ अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

हालांकि, पिछले महीने महसा अमिनी की मौत के बाद देश में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद, उन्हें हाल ही में जेल से रिहा किया गया था। जेल से बाहर आते ही 21 वर्षीय सहर में कैमरों के सामने अपना असली चेहरा दिखाया। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने यह बात स्वीकारी कि उन्होंने नोज जॉब, लिप फिलर और लिपोसक्शन जैसी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। यही नहीं सहर ने यह भी बतायी कि इंस्टाग्राम पर उनकी जो भी तस्वीरें हैं, वह फोटोशॉप और मेकअप के जरिए दिखाई गई थी। वास्तव में वह इतनवी डरावनी नहीं दिखती है।

BCCI: समान वेतन के बीसीसीआई के फैसले पर खुश हुआ बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया आभार

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें