Woody Allen And Soon-Yi
- फोटो : Instagram
बता दें, साल 1980 में वुडी और मिया रिलेशन में थे। सालों तक साथ काम करने के बाद 1992 में अचानक वुडी ने Soon-Yi Previn के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को सार्वजनिक की थी। जो कि उनकी सौतेली बेटी और उनसे 35 साल छोटी हैं।
खास बात ये है कि Soon-Yi, मिया की गोद ली हुई बेटी है, जिन्हें उन्होंने अपने पहले रिलेशनशिप में रहने के दौरान लिया था। वुडी के इस ऐलान के पांच साल बाद वुडी ने Soon-Yi से शादी कर ली। Soon-Yi ने कई बार कहा है कि उनकी मां मिया और वुडी एलेन भले ही रिलेशनशिप में थे, पर वुडी कभी उनके लिए पिता नहीं थे। उन दोनों के बीच कभी बाप-बेटी जैसे संबंध नहीं थे। ऐसे में उनके साथ प्यार और शादी जैसे रिश्ते में बंधना, Soon-Yi के लिए बड़ी बात नहीं थी।
मिया को अपने पार्टनर वुडी और अपनी गोद ली हुई बेटी Soon-Yi के बारे में तब पता चला, तब उन्होंनें वुडी के घर में बेटी की न्यूड तस्वीरें पाई। ये सब पता चलने के बाद मिया ने तुरंत वुडी से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। इसके बाद मिया को झटका तब लगा जब डाइलन ने वुडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया।
इन आरोपों को खारिज करते हुए वुडी ने कहा था कि, 'मिया ने डाइनल को भड़काया और Soon-Yi के साथ हुए रिश्ते के कारण, अब वह मेरे खिलाफ यह प्लान कर रही है।' द कनेक्टिकट स्टेट अटॉर्नी ने मामले की जांच की लेकिन वुडी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज क्लीनिक ऑफ येल को यह केस सौंप दिया जिन्हें यौन शोषण का कोई सबूत नहीं मिला, जिसे बाद में मिया फैरो को ही इसके पीछे दोषी ठहराया गया।
गौरतलब है कि वुडी और मिया ने एक बेटा मोसेज और बेटी डाइलन को गोद लिया था, इसके अलावा दोनों का एक बायलॉजिकल बच्चा सैचल भी है। अदालत में वुडी पर यौन शोषण की बात साबित नहीं होने के बावजूद, उन्होंने अपने तीनों बच्चों की कस्टडी खो दी है।