फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCU Films: 'द फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्ट्स' की रिलीज में बड़ा बदलाव, एमसीयू ने जारी किया नया शेड्यूल

Thu, 15 Feb 2024 08:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने फिल्मों की रिलीज का नया शेड्यूल जारी किया है। इसमें दो बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्ट्स' की रिलीज की तारीख में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 
विज्ञापन
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियोज की 'द फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्ट्स' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इन फिल्मों की रिलीज में फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने नवीनतम शेड्यूल शिफ्ट में इन्हें नई रिलीज तारीखें दी हैं। जानकारी हो कि कोविड महामारी और 2023 के हॉलीवुड हड़ताल के साथ, एमसीयू की रिलीज की तारीख में कई बदलाव देखे गए हैं। आगामी मार्वल फिल्मों की रिलीज को वापस से आगे और पीछे खिसका दिया गया है।

'थंडरबोल्ट्स' और 'द फैंटास्टिक फोर' की रिलीज डेट

डिज्नी ने घोषणा की है कि 'थंडरबोल्ट्स' अब 2 मई, 2025 को रिलीज होगी। साथ ही 'द फैंटास्टिक फोर' अब 25 जुलाई, 2025 को दस्तक देगी। 'द फैंटास्टिक फोर' के कलाकारों की घोषणा के तुरंत बाद मार्वल स्टूडियोज के नवीनतम रिलीज शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एमसीयू के फैंस लंबे समय से 'द फैंटास्टिक फोर' में मार्वल के फर्स्ट फैमिली की शुरुआत का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इसकी रिलीज में बदलाव कर दिया गया है, और 'थंडरबोल्ट्स' अपना स्थान लेने के लिए आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


Randhir Kapoor Birthday: कम फिल्में करने के बाद भी लोकप्रिय रहे रणधीर कपूर, पिता की फिल्म से किया था डेब्यू

जल्द शुरू होगा 'थंडरबोल्ट्स' का फिल्मांकन

रिपोर्ट के अनुसार, मार्वल 'थंडरबोल्ट्स' का अगले कुछ महीनों में फिल्मांकन शुरू करने के लिए तैयार है। शूटिंग शेड्यूल फिल्म को 'द फैंटास्टिक फोर' से पहले डेब्यू के लिए तैयार करने में योगदान देगा। 'थंडरबोल्ट्स' के मुख्य कलाकारों की घोषणा साल 2022 में ही कर दी गई थी। वहीं, 'द फैंटास्टिक फोर' ने केवल उन सितारों की घोषणा की है, जो एमसीयू में रीड रिचर्ड्स एंड कंपनी की भूमिका निभाएंगे।

Shah Rukh Khan: रईस, गंगूबाई काठियावाड़ी और रॉकस्टार आए एक साथ, आलिया-रणबीर के साथ शाहरुख का धमाल 

'द फैंटास्टिक फोर' का इंतजार लंबा 

इस प्रकार, एमसीयू मूवी 'द फैंटास्टिक फोर' का निर्माण 'थंडरबोल्ट्स' की तुलना में धीमी गति से चल रहा है। एमसीयू के 'द फैंटास्टिक फोर' का फिल्मांकन इस वसंत में शुरू होना था। हालांकि, अब इसे कथित तौर पर तीसरी तिमाही तक खिसका दिया गया है। अफवाहों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। फिल्मों के निर्माण की समयसीमा के आधार पर, यह साफ होता है कि 'थंडरबोल्ट्स' अब 'द फैंटास्टिक फोर' से पहले दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें