फिल्म में डैन स्टीवंस, रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी और राचेल हाउस जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन एडम विनगार्ड किया है। वहीं, इसकी पटकथा को टेरी रॉसियो, साइमन बैरेटऔर जेरेमी स्लेटर ने लिखा है।
गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'गॉडजिला वर्सेज कांग' की अपार सफलता के बाद मेकर्स एक कदम आगे बढ़ते हुए एक नई रोचक कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दो साल पहले हुए दोनों मॉन्स्टर्स के बीच भिडंत के बाद अब फिर से गॉडजिला और कॉन्ग को दर्शकों बीच लाया जा रहा है।
फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज
फिल्म का दूसरा ट्रेलर काफी शानदार है। तीन मिनट तीन सेकंड के इस ट्रेलर में कई दिल दहला देने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। कॉन्ग और गॉडजिला इस फिल्म में एक साथ मिलकर पृथ्वी को बचाते हुए नजर आने वाले हैं। इस ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर को इसी साल 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा। नए ट्रेलर को देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि सिनेमाघरों में उन्हें एक बार फिर एक शानदार मनोरंजक फिल्म देखने को मिलेगी।
इन कलाकारों ने किया है फिल्म में काम
फिल्म में डैन स्टीवंस, रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी और राचेल हाउस जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन एडम विनगार्ड ने किया है। वहीं, इसकी पटकथा को टेरी रॉसियो, साइमन बैरेटऔर जेरेमी स्लेटर ने लिखा है। फिल्म का निर्माण मैरी पेरेंट, एलेक्स गार्सिया, एरिक मैकलोड, थॉमस टुल्ल और ब्रायन रोजर्स ने किया है। वहीं, इसके एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर विंगर्ड, जेन कॉनरॉय, जे एशेंफेल्टर, योशिमित्सु बेन्नो, केंजी ओकुहिरा हैं।
Kachche Dhaage: 'कच्चे धागे' ने पूरे किए 25 साल, फिल्म में देरी होने पर गुस्से में अजय के घर पहुंच गए थे मिलन