फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeremy Renner: चोट से अब तक ठीक से उबर नहीं सके हैं जेरेमी रेनर, छलका अभिनेता का दर्द

Wed, 26 Jun 2024 11:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर बर्फ में हुई दुर्घटना से अब तक पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब भी चुनौतीपूर्ण किरदारों को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
जेरेमी रेनर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में हॉकआई की भूमिका से दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस किरदार के बाद उन्हें भारत में भी खास पहचान मिली। हाल ही में अभिनेता ने एक पॉडकास्ट में अपने बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया है कि उनमें अब भी वह उर्जा नहीं है, जिससे वह चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभा सके। जेरेमी का इशारा एक्शन से भरपूर भूमिकाओं को लेकर था। अभिनेता ने कहा कि वह बर्फ में हुई दुर्घटना से अब भी उबर रहे हैं।

विज्ञापन

Karan Johar: पिता यश की पुण्यतिथि पर भावुक हुए करण जौहर, नोट साझा कर लिखा- 'उन्होंने प्यार की विरासत छोड़ी'

जेरेमी का छलका दर्द
जेरेमी ने कहा, "मेरे पास ऐसे किरदारों के लिए ऊर्जा नहीं है। हालांकि, मेरे पास इस वास्तविकता को स्वीकार करने के लिए बहुत सारी उर्जा है। मैं अभी इस तरह के किरदार की कल्पना नहीं कर सकता। खुद को ऐसा हर रोज समझाने में काफी समय लगता है ताकि मैं सकारात्मक सोच रख सकूं, ताकि मैं प्रगति कर सकूं, ताकि मैं हमेशा आगे बढ़ता रह सकूं।"

गंभीर रूप से हो गए थे घायल
बता दें कि जनवरी 2023 में रेनर को छाती और आर्थोपेडिक के चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर पर 14,000 पाउंड से अधिक वजनी एक एक बर्फ हटाने वाली गाड़ी चढ़ गई थी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चोट से उबरने के बाद वह इस साल जनवरी में “मेयर ऑफ किंग्सटाउन” के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए के सेट पर लौटे थे।

अभिनेता ने की अपने किरदार पर बात
पॉडकास्ट के दौरान जेरेमी ने खुलासा किया कि  वह अभिनय में वापसी को लेकर बहुत घबराए हुए थे। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से इस बाधा को पार करना काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।  जेरेमी ने 'मेयर ऑफ किंग्सटाउन' में माइक मैक्लुस्की के रूप में अपनी भूमिका के बारे में कहा कि मैं एक ऐसे किरदार में हूं, जिसे मैं बहुत अच्छे से निभा सकता था। मैं शो को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, इसलिए मेरे लिए इसमें वापस आना आसान था, लेकिन अगर यह बहुत चुनौतीपूर्ण भूमिका होती तो मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता था। 
विज्ञापन

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
उन्होंने कहा कि मेरे लिए डेहमर या ऐसा कोई किरदार निभाना अभी बहुत दूर की बात है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'वेक अप डेड मैन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' नाम की फिल्म में जल्द ही नजर आने वाले हैं। दुर्घटना से उबरने के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। 
Arjun Kapoor Bday: मां-बाप के तलाक का दर्द, करियर की चुनौतियां और प्यार की तलाश, फिल्मी है अर्जुन की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें