फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

413 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर बैंक करप्ट हुई ये फेमस मॉडल, आलीशान घर भी हो सकता है नीलाम

Thu, 28 Nov 2019 01:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केटी प्राइस - फोटो : instagram
विज्ञापन

टेलीविजन कलाकार केटी प्राइस अचानक दिवालिया हो गई। लंदन की एक अदालत ने उन्हें बैंक करप्ट घोषित कर दिया है। उन्होंने चेतावनी के बावजूद लेनदारों का हजारों पाउंड का कर्ज नहीं चुकाया है। उनपर बैंक का कुल कर्ज 413 करोड़ है। पांच बच्चों की मां और मॉडल केटी को अपना ससेक्स स्थित 'मकी मेन्शन' नाम का आलीशान बंगला भी गंवाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


केटी प्राइस ने ये बंगला 2014 में करीब 13 लाख यूरो में खरीदा था। इस बंगले की मौजूदा कीमत 16 लाख यूरो से ज्यादा बताई जा रही है। दिवालिया मामले में गायिका के 9 बेडरूम वाला बंगला नीलामी के कगार पर है, जिसे बेचकर गायिका द्वारा लिए गए कर्जो को चुकाया जाएगा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

केटी प्राइस - फोटो : instagram
दरअसल केटी ने साल 2018 में दिवालियापन से बचने के लिए बैंक का पूरा पैसा वापस करने की एक योजना बनाई थी। इस योजना के तहत उन्होंने कोर्ट से एक व्यक्तिगत स्वैच्छिक समझौते की पेशकश की थी. जिसके अनुसार वह किश्तों में सारा पैसा चुकाने वाली थीं।

लेकिन वो इसे चुकाने में नाकामयाब रहीं। उनके सभी चेक बाउंस होते गए जिसके बाद अदालत ने उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया। अब केटी के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे और अब उनकी संपत्ति को बेचने की जिम्मेदारी एक ट्रस्ट की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें