अमेरिकी रैपर टीआई अपने बेटी के साथ
- फोटो : Social media
टीआई ने अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि जब उनकी बेटी बड़ी होगी और पीछे मुड़कर देखेगी तो उन्हें इस बात का धन्यवाद देगी कि उसके पिता उसका कितना ध्यान रखते थे। वहीं, टीआई की इन बातों को सुनकर प्रोग्राम के होस्ट हैरान तो हुए ही, साथ ही साथ उन्होंने उनकी बेटी को एक कैदी तक बता दिया। होस्ट ने कहा कि वह दूसरे पैरेंट्स के लिए एक गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं।
टीआई ने प्रोग्राम के दौरान अपने बेटे को लेकर भी एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा अभी 15 साल का है, लेकिन सेक्सुअली एक्टिव यानी यौन संबंधी गतिविधियों में सक्रिय है। हालांकि उन्हें अपने बेटे को लेकर किसी बात की कोई चिंता नहीं है।