फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeremy Renner: हादसे के बाद एक बार फिर पब्लिक अपीयरेंस के लिए तैयार रेनर, रेनर्वेशन के प्रीमियर में आएंगे नजर

Wed, 29 Mar 2023 01:52 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक गंभीर हादसे के कारण काफी दिनों तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के बाद हॉलीवुड सुपरस्टार जेरेमी रेनर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गंभीर हादसे के कारण काफी दिनों तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के बाद हॉलीवुड सुपरस्टार जेरेमी रेनर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं। रेनर 11 अप्रैल को डिज्नी + श्रृंखला रेनर्वेशन के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में भाग लेंगे। जहां वे इसकी स्क्रीनिंग और लाइव क्यू एंड ए में भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि रेनर जनवरी में घर के पास बर्फ हटाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। जिससे उनके सीने में गंभीर चोटें आई थीं। लेकिन अस्पताल में एक लंबी सर्जरी के बाद रेनर इन चोटों से उभर पाने में सफल रहे हैं। रेनर ने अप्रत्याशित तरीके से पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

रेनर्वेशन श्रृंखला के बारे में बोलते हुए रेनर कहते हैं कि मैं पिछले कई सालों से इस मिशन पर हूं। मैंने अपने समुदाय के लोगों के लिए मशीन बनाकर इसकी शुरुआत की थी। लेकिन कुछ साल पहले मैंने सोचा कि मैं कैसे इसके असर को बढ़ाकर एक पूरे समुदाय पर इसका प्रभाव छोड़ सकता हूं। यह शो यही करता है। रेनर ने कहा कि यह शो मेरे लिए प्रेरणादायक है. मैं दुनिया को इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


फिल्म में रेनर दुनिया के जाने माने कंस्ट्रक्शन वेटर हैं। जो पुराने और खराब हो चुके वाहनों को एक नये उद्देश्य के साथ फिर से इस्तेमाल करने योग्य बनाते हैं। जैसे पुरानी और खराब हुई बस को गतिमान म्यूजिक स्टूडियो में बदलना। एक खराब डिलीवरी ट्रक को मोबाइल जल उपचार सेवा में बदलना। इसमें उनके दुनियाभर के जानने वालों के साथ-साथ कई दोस्त भी गहराई तक जुड़े हैं। रेनर ने इस श्रृंखला के लिए दुनियाभर में घूमें हैं। यह श्रृंखला उन्हें अपने गृहनगर रेनो से लेकर शिकागो, मैक्सिको और भारत में राजस्थान तक लेकर जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एआर रहमान के खिलाफ भी बना था गैंग, पुराना वीडियो आया सामने तो नेपोटिज्म पर फिर तल्ख हुईं कंगना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें