फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड: सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन हुईं यौन शोषण का शिकार, आरोपी ने दी मां को मारने की धमकी

Fri, 01 Oct 2021 06:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुनिया भर में सेक्शुअल अब्यूज आज सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े बड़े सेलेब्स भी इसका शिकार बन चुके हैं। हाल में हॉलीवुड सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन खुलासा किया कि 9 साल की छोटी सी उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। ग्लोरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए हादसे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिस शख्स पर उनकी मां ने विश्वास किया उसी ने उनके साथ विश्वासघाट किया। मां को लगा कि वह मेरा अच्छे से ध्यान रखेगा।
विज्ञापन

9 साल की उम्र में हुआ यौन शोषण
रेड टेबल टॉक के एक एपिसोड के दौरान ग्लोरिया ने बता कि 'वो हमारे परिवार का ही हिस्सा था, लेकिन ज्यादा करीबियों वाला नहीं। वो मुझे संगीत सिखाता था और उसने पहली ही मुलाकात में मेरी मां से मेरी इतनी तारीफ कर दी कि मां उसके बहकावे में आ गईं।'

जब मां को पता चला
ग्लोरिया ने बताया 'शुरूआत में उसने उसने मेरे साथ छेड़खानी शुरु कर दी, फिर वह मुझे परेशान करने लगा। मैने मां से शिकायत करनी चाही तो उसने कहा कि मां को मार डालेगा। मगर ग्लोरिया ने अपनी मां को इस बारे में बता दिया और उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें