हेनरी ने आगे लिखा, ''जेम्स और पीटर के पास निर्माण के लिए पूरा ब्रह्मांड है। मैं उन्हें और इस यूनिवर्स से जुड़े सभी को भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।'' बताया जा रहा है कि निर्माता-निर्देशक जेम्स गन इस बार सुपरमैन के किरदार के लिए किसी युवा चेहरे को कास्ट करना चाहते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हेनरी के बहुत से फैंस नाराज हो गए हैं और जेम्स गन को इस फिल्म से हटाए जाने की मांग भी कर रहे हैं। इसको लेकर फैंस द्वारा #FireJamesGunn #BoycottWB जैसे हैशटैग भी चलाए जा रहे हैं।
Govinda Naam Mera: विक्की कौशल को एक और ‘उरी’ की सख्त जरूरत, पढ़िए उनकी फिल्मों का अब तक का पूरा रिपोर्ट कार्ड
गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'ब्लैक एडम' में हेनरी सुपरमैन के रूप में कैमियो रोल में दिखे थे। उन्हें बड़े पर्दे पर देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। फिल्म के क्लाइमैक्स के मुताबिक इस फिल्म के दूसरे भाग में ब्लैक एडम और सुपरमैन को एक साथ पर्दे पर दिखाया जाना था। हालांकि अब फैंस को हेनरी और ड्वेन जॉनसन के बीच यह टक्कर फैंस को देखने को नहीं मिलेगी।
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन