जेम्स कैमरून के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी रविवार को उनके रूटीन चेकअप के दौरान सामने आई थी। कैमरून 'अवतार 2' के प्रीमियर में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन डिजटली वह इवेंट का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। कैमरून ने कहा, 'मैं उन सभी से माफी चाहता हूं, जो आज यहां इस इवेंट में शामिल हुए हैं। मैं अपनी खुद की पार्टी में शामिल नहीं हो सकता। मैं अवतार 2 के प्रीमियर के लिए दुनिया भर में भ्रमण कर रहा था और टोक्यो से वापस आने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया। अब इसलिए मैं प्रीमियर में आकर और लोगों के लिए खतरा नहीं बन सकता।'
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम
वहीं, जेम्स कैमरून की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए डिज्नी के प्रवक्ता ने कहा, 'जेम्स को कोविड है लेकिन वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं। एक रूटीन चेकअप के दौरान उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में अब वह वर्चुअली अपना शेड्यूल पूरा करेंगे और प्रीमियर में शामिल नहीं होंगे।' बता दें कि 'अवतार द वे ऑफ वाटर' की बात करें तो यह 16 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, फिल्म का पहला पार्ट 18 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Urfi Javed: शिकायत दर्ज होने के बाद भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे बतौर सबूत कोर्ट में पेश करना