अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। ऐसे में हाल ही में हुई सुनवाई में निर्माता को दुष्कर्म का दोषी पाया गया है।
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में आए दिन अभिनेत्रियां सिनेमा जगत की काली सच्चाई से दुनिया को रूबरू कराती रहती हैं। अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटनाओं का उल्लेख करने के साथ ही वे कई बार बड़े-बड़े अभिनेताओं और निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाती हैं। ऐसे ही एक घटना हॉलीवुड से भी सामने आ रही है। अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वाइंस्टीन पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। ऐसे में हाल ही में हुई सुनवाई में निर्माता को दुष्कर्म का दोषी पाया गया है।
दरअसल, हार्वे वाइंस्टीन पर तकरीबन एक दशक पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया था, जिसमें महिला पक्ष के वकीलों ने कहा था कि हॉलीवुड के पावर प्लेयर यानी हार्वे ने युवा अभिनेत्रियों के साथ कई बार ऐसा किया है। इन सभी आरोपों के पांच साल बाद अब कोर्ट की सुनवाई में हार्वे वाइंस्टीन को सोमवार को लॉस एंजेलिस में दुष्कर्म का दोषी पाया गया है।
दो सप्ताह से अधिक समय तक विचार-विमर्श करने के बाद, आठ पुरुषों और चार महिलाओं की जूरी ने अपने जमाने के मशहूर 70 वर्षीय निर्माता को उनके दूसरे आपराधिक मुकदमे में फैसला सुनाया है। इस मुकदमे में अभिनेता को 23 साल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें हार्वे वाइंस्टीन पहले से ही एक मामले में दो साल से सजा काट रहे हैं। बचाव पक्ष के वकीलों ने फैसले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
Anirudh Agarwal: कद-काठी की वजह से बॉलीवुड के सबसे बड़े ‘दरिंदे’ बने ‘सामरी’, देख कांप जाती थी लोगों की रूह
अभिनेत्री के वकील ने कहा, 'हार्वे वाइंस्टीन अब कभी भी किसी अन्य महिला के साथ दुष्कर्म नहीं कर पाएगा। वह अपना बाकी बचा हुआ जीवन सलाखों के पीछे बिताएगा जहां वह है। पूरे मुकदमे के दौरान, वाइंस्टीन के वकीलों ने हम बचे लोगों को डराने, नीचा दिखाने और उनका उपहास करने के लिए सेक्सिज्म, महिला विरोधी और धमकाने वाली रणनीति का इस्तेमाल किया। यह ट्रायल एक सख्त रिमाइंडर था कि हम एक समाज के रूप में काम करने के लिए हैं।'
Milind Soman: बेशर्म रंग विवाद से मिलिंद को याद आया अपना दर्द, कहा- क्रिएटिव लिबर्टी पर कोर्ट ले फैसला