फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Turner: बेटे को खोने के बाद शोक में डूबीं गायिका टीना टर्नर, साझा किया बेहद भावुक पोस्ट

Mon, 12 Dec 2022 01:20 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

83 वर्षीय गायिका टीना टर्नर बेटे को खोने के बाद बेहद दुखी हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की है, जिस पर सेलेब्स भी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीना टर्नर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध गायिका टीना टर्नर  के सबसे छोटे बेटे रॉनी टर्नर का 62 वर्ष की आयु नें 9 दिसंबर को निधन हो गया। बेटे को खोने के बाद गायिका टूट सी गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे रोनी टर्नर के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया। जिसमें वह आंख बंद करके शोक व्यक्त करती नजर आ रही हैं।

DJ Khaled: माइक टायसन के साथ उमराह करने पहुंचे मशहूर रैपर डीजे खालिद, काबा देख हुए भावुक

साझा की भावुक पोस्ट

विज्ञापन

अपने इंस्टा से टीना टर्नर ने आंख  बंद किए हुए मोनोक्रोम तस्वीर  पोस्ट करते हुए लिखा, "रोनी, तुम दुनिया से बहुत पहले चले गए। दुख में मैं अपनी आंखें बंद करती हूं और तुम्हारे बारे में सोचती हूं, मेरे प्यारे बेटे।" उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

Avatar The Way of Water First Day: पहले दिन की ढाई लाख टिकटें अभी से बुक, हिंदी दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

लोगों ने व्यक्त की संवेदनाएं
टीना टर्नरी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियादेते हुए सिंगर एड्रिएन वारेन ने लिखा- मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और इस समय आपको  गले लगाना चाहता हूं आई एम सो सॉरी। वहीं एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी, "आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मेरे विचार आपके साथ हैं"। इसी तरह से अन्य भी अपना शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

 

James Cameron Exclusive: पहली फिल्म पिरान्हा 2 का नाम सुनते ही हंस पड़े कैमरून, अवतार 3 को लेकर किया ये खुलासा

 

 

जानकारी के मुताबिक, रॉनी का जन्म 27 अक्टूबर 1960 को हुआ था। वह एक  बार कैंसर को भी मात दे चुके थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो 1993 में आई फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' में नजर आए थे जो टीना टर्नरकी जिंदगी पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें