फिल्म ‘इटर्नल्स’ को अगर आसान शब्दों में समझना हो तो यह भारतीय पुराणों के उन चिरंजीवियों से प्रेरणा पाती है, जिनके बारे में मान्यता है कि वे हर युग में धरती पर विद्यमान रहते हैं। अश्वत्थामा, बाली, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम को चिरंजीवी होने का वरदान मिला हुआ है। माना जाता है कि ये अब भी किसी न किसी रूप में धरती पर मौजूद रहते हैं और संतों व सत्पुरुषों की रक्षा करते रहते हैं।
मार्वेल सिनेमैटिक के ‘इटर्नल्स’ भी चिरंजीवी ही हैं। ये मानवता को बचाने आए हैं। इनका नाता भी भारतीय उपमहाद्वीप से है। बस, ये कहानी मौजूदा परिवेश और एमसीयू के प्रशंसकों की रुचि के हिसाब से गढ़ी गई है। इन चिरंजीवियों से मिलने का मौका यानी फिल्म ‘इटर्नल्स’ के कपल मूवी टिकट जीतने का मौका आपको आपका पसंदीदा अखबार ‘अमर उजाला’ और अग्रणी हिंदी न्यूज पोर्टल ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ दे रहा है। आपको बस यह बताना है कि अगर आपको इटर्नल्स या कि भारतीय पुराणों के चिरंजीवियों जैसे कोई महाशक्ति हासिल हो जाए तो आप अपनी कौन-सी तीन इच्छाएं पूरी करना चाहेंगे?
महाशक्तियां हासिल होने पर आप अपनी कौन-सी तीन इच्छाएं पूरी करना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब आप हमारे साथ व्हाट्सएप या ईमेल पर साझा कर सकते हैं। साथ में अपना पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना न भूलें। हमारा व्हाट्सएस नंबर है: 7007721576...अगर आप ईमेल से अपना जवाब भेजना चाहते हैं तो मेल करें amarujalaevents@gmail.com पर। सौभाग्यशाली 30 विजेताओं को कपल मूवी टिकट दिए जाएंगे।