फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबर: दूसरी बार मां बनने वाली हैं कार्डी बी, बेट अवॉर्ड शो में बेबी बंप के साथ दी परफॉरमेंस

Mon, 28 Jun 2021 02:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दूसरी बार मां बनने जा रही हैं कार्डी बी
  • बेट अवॉर्ड शो में किया प्रेग्नेंसी का खुलासा
  • पति ऑफसेट संग तलाक की खबरें भी आईं थीं सामने
विज्ञापन
कार्डी बी, ऑफसेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कलाकार कार्डी बी अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। विदेशी स्टार कार्डी बी ने बेट अवॉर्ड 2021 शो में बेबी बंप के साथ परफॉरमेंस देकर सबको चौंका दिया। कार्डी बी स्टेज पर बेबी बंप के साथ पहुंच गईं और शानदार परफॉरमेंस दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को बता दिया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बता दें कि कार्डी बी ने इस दौरान ब्लैक बॉडीसूट पहना था जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था। कार्डी और ऑफसेट पहले से एक बेटी Kulture Kiari के माता पिता हैं। इस साल जुलाई में वो तीन साल की हो जाएगी। वहीं ऑफसेट के पहले के रिलेशनशिप से उन्हें तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि स्टेज पर शानदार परफॉरमेंस देने के बाद कार्डी बी ने इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया। इस तस्वीर में कार्डी ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को सफेद रंग से पेंट करवाया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी पति को टैग करते हुए लिखा #2।




कार्डी बी और ऑफसेट ने साल 2017 में शादी की थी। हालांकि उनके शादी में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यहां तक कि कार्डी ने कुछ महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी। वहीं तलाक की खबरों के बीच कार्डी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ गई। इससे पता चल रहा है कि कार्डी और ऑफसेट के बीच अब सबकुछ ठीक है। कार्डी अपने दूसरे बच्चे से मिलने के लिए उत्साहित हैं वहीं ऑफसेट का ये पांचवा बच्चा होगा।
विज्ञापन


कार्डी बी को लेकर कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आ रही थी  कि वो 'फास्ट एंड फ्यूरियस '9 में नजर आने वाली हैं। कार्डी बी इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया था कि फास्ट एंड फ्यूरियस 9 में कार्डी लेयसा का किरदार निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें