फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Evans: एक ही हफ्ते में दूसरी बार अपनी दुल्हनिया से शादी करेंगे सुपरस्टार क्रिस इवांस, सामने आई यह वजह

Wed, 13 Sep 2023 04:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कैप्टन अमेरिका' के हीरो क्रिस इवांस ने 9 सितंबर को ही गर्लफ्रेंड अल्बा बैपतिस्ता से शादी की थी, और अब इसी हफ्ते वह दोबारा शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
क्रिस इवांस,अल्बा बैप्टिस्टा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया को बचाने के लिए थॉर का हथौड़ा लेकर 'थानोस' से लड़ने वाले 'कैप्टन अमेरिका' जिसे रील लाइफ में प्यार तो हुआ लेकिन कभी शादी नहीं कर सके। वो अब रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हॉलीवुड के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' कहे जाने वाले एक्टर क्रिस इवांस ने 9 सितंबर को 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से गुपचुप शादी की थी। अब खबर है कि वह क्रिस इवांस अल्बा से दोबारा शादी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह पढ़िए...

विज्ञापन

इस वजह से होगी दूसरी शादी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 42 वर्षीय क्रिस इवांस ने दोबारा शादी का फैसला अल्बा की फैमिली और दोस्तों की वजह से किया है। वह इस हफ्ते यानी 17 सितंबर तक किसी भी तारीख में पुर्तगाल में दोबारा शादी करेंगे। वहां अल्बा बैप्टिस्टा के घरवाले और दोस्त जश्न में शामिल होंगे। इसके बाद क्रिस इवांस और अल्बा हनीमून पर रवाना होंगे।

क्रिस इवांस,अल्बा बैप्टिस्टा - फोटो : सोशल मीडिया
सीक्रेट रखी गई शादी 
मीडिया सूत्र ने बताया कि अल्बा के घरवाले मैसाचुसेट्स में हुई उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। इसलिए क्रिस इवांस और अल्बा ने दूसरी बार फंक्शन रखने का फैसला किया है। बता दें कि, क्रिस इवांस और अल्बा की 9 सितंबर को हुई शादी में परिवार के अलावा 'एवेंजर्स' को-स्टार्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ और जेरेमी रेनर शामिल हुए थे। शादी में आने वाले मेहमानों से एक खास एग्रीमेंट साइन करवाया गया था, जिससे की शादी की तस्वीरें या कोई डिटेल लीक न हो। यहां तक कि सभी मेहमानों के फोन भी लेकर रख लिए गए थे।
विज्ञापन

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे थे डेट 
क्रिस और अल्बा बैप्टिस्टा की उम्र में काफी अंतर है। क्रिस जहां 42 साल के हैं, वहीं अल्बा 26 साल की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल से डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर की अफवाह पहली बार नवंबर 2022 में उड़ी थी, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए इस साल जनवरी में क्रिस और अल्बा ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक-दूसरे को 'बेबी' और 'बेब' कहते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: एआर रहमान के कॉन्सर्ट पर उदयनिधि स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया, घटना पर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें