फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bruce Willis Health: 'डाई हार्ड' फेम अभिनेता ब्रूस विलिस की हालत स्थिर, पूर्व पत्नी डेमी मूर ने दिया अपडेट

Sun, 15 Sep 2024 07:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डाई हार्ड' फेम अभिनेता ब्रूस विलिस के परिवार ने पिछले साल बयान जारी कर बताया था कि वह फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता की पूर्व पत्नी डेमी मूर ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। 
विज्ञापन
ब्रूस विलिस-डेमी मूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 में परिवार की तरफ से जारी किए गए एक बयान में साझा किया गया था कि अभिनेता ब्रूस विलिस, फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। परिवार ने यह भी बताया था कि इस बीमारी का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। इस खबर ने 'डाई हार्ड' फेम अभिनेता ब्रूस विलिस के प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी थी। वहीं, अब अभिनेता की पूर्व पत्नी डेमी मूर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ब्रूस अब स्थिर स्थिति में हैं। 

डेमी मूर ने दिया ब्रूस विलिस का हेल्थ अपडेट

डेमी मूर हाल ही में 'द ड्रयू बैरीमोर शो' के एक एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने साल 2003 की फिल्म 'चार्लीज एंजल्स: फुल थ्रॉटल' में अपने पिछले काम पर चर्चा की, जिसमें विलिस की उपस्थिति थी। साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि विलिस अब स्थिर स्थिति में हैं। डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मूर और विलिस के तीन बच्चे रूमर विलिस, स्काउट विलिस और तल्लुलाह विलिस हैं। 
विज्ञापन

 

Tarak Vs Jr NTR: तेलुगु राज्यों में होगी टिकट दरों में भारी बढ़ोत्तरी, ‘गोट’ के रास्ते पर चलता दिखेगा ‘देवरा’

 

बच्चों को प्रेरित करती हैं डेमी मूर 

मूर ने यह भी साझा किया कि वह अक्सर अपने बच्चों को पिता से मिलने के लिए कहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने बच्चों से यही कहती हूं कि आप उनसे वहीं मिले जहां वे हैं। आप इस बात पर कायम नहीं रहते कि वे कौन थे या आप उन्हें क्या बनाना चाहते थे, बल्कि आप इस बात पर कायम रहते हैं कि वे इस क्षण में कौन हैं।' मूर ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'जब मैं एलए में होती हूं, तो मैं हर हफ्ते वहां जाती हूं, और मैं वास्तव में उस समय को संजोकर रखती हूं जो हम सभी साझा करते हैं।' जानकारी हो कि मूर और विलिस साल 1987 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, साल 2000 में दोनों अलग हो गए। 
 

Salman Khan: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सलमान खान ने मनाई गणेश चतुर्थी, बहन अर्पिता भी आईं नजर

 

ब्रूस विलिस की बीमारी और अभिनय से ब्रेक

ब्रूस विलिस की बात करें तो, 69 वर्षीय अनुभवी अभिनेता को लेकर साल 2022 में घोषणा की गई थी कि वह एफेशिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से अपने कदम पीछे खींच लिए। वहीं, साल 2023 में परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि अभिनेता की स्थिति बढ़कर फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया में बदल गई है, जो डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है और जिसका कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। बयान में कहा गया था, 'दुर्भाग्य से, संचार की चुनौतियां ब्रूस के सामने आने वाली बीमारी का सिर्फ एक लक्षण है। यह दर्दनाक है, इसलिए इसका सफल इलाज होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें