फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad Pitt: ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन के साथ रिलेशन में हैं ब्रैड पिट, उन्हें बुलाते हैं अपनी गर्लफ्रेंड

Tue, 14 Nov 2023 07:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी अभिनेता ब्रैड पिट और ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन एक-दूसरे के साथ खुश हैं।
विज्ञापन
ब्रैड पिट, इनेस डी रेमन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंजेलिना जोली के पूर्व पति और दुनियाभर में अपने लुक्स के कारण मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट की लव लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय रही है। शानदार अभिनय के साथ ही ब्रैड पिट के रिश्ते भी सुर्खियां बटोरते हैं। जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली के साथ शादी और तलाक के बाद अब ब्रैड पिट की जिंदगी में एक नई लड़की की एंट्री हो चुकी है। यह नई लड़की मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन हैं।  

विज्ञापन

इनेस डी रेमन को गर्लफ्रेंड बताते हैं ब्रैड पिट
एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी अभिनेता ब्रैड पिट और ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन एक-दूसरे के साथ खुश हैं। एंजेलिना जोली से अभिनेता के तलाक का जिक्र करते हुए सूत्र के हवाले से कहा गया है कि, 'तलाक के बाद यह ब्रैड का पहला रिश्ता है। वह रेमन को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में दुनिया के सामने पेश करते हैं। दोनों का रिश्ता  बहुत अच्छा चल रहा है।'   
Animal: नंदमुरी बालकृष्ण के शो में धमाल मचाते नजर आएंगे रणबीर कपूर, तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


साथ में अच्छा समय बिताते हैं ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन
सूत्र ने कहा, 'अभिनेता को एक अच्छी स्थिति में देखना बहुत अच्छा है। इनेस उन्हें बहुत खुश रखती हैं।' ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन को इस महीने की शुरुआत में पहली बार लॉस एंजिल्स में एलएसीएमए के आर्ट+फिल्म गाला में देखा गया था। इस इवेंट में अभिनेता ने फिल्म निर्माता और सहयोगी डेविड फिन्चर को श्रद्धांजलि दी थी। कपल ने इवेंट में फोटो क्लिक नहीं कराया था, लेकिन उन्होंने एक-साथ क्वालिटी टाइम बिताया। इतना ही नहीं कपल ने गर्मी में यूरोप में एक साथ काफी अच्छा समय बिताया था। फॉर्मूला वन रेसिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान डी रेमन ने कई बार पिट से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन

Angelina Jolie: पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के निष्कासन से दुखी हैं एंजेलिना जोली, इंटरनेट पर जताई चिंता

एंजेलिना के बाद ब्रैड की जिंदगी में आईं इतनी लड़कियां
आपको बता दें, साल 2016 में एंजेलिना जोली से तलाक के बाद से पिट के एमिली राताजकोव्सकी और निकोल पोटुरलस्की जैसी मशहूर हस्तियों के साथ रोमांटिक रिलेशन में रहे हैं। अगर बात करें इनेस डी रेमन की तो शादी के तीन साल बाद उन्होंने मई 2022 में अपने पूर्व पति पॉल विस्ली को  तलाक दिया था। गौरतलब है पॉल विस्ली 'द वैम्पायर डायरीज' के लिए मशहूर हैं।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' के 30 साल पूरे होने का मनाया जश्न, शाहरुख और काजोल को कहा धन्यवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें