एक्टर ने आगे कहा, 'एचआईवी इस तरह से दिखता है। मैं बच गया ताकि अपनी कहानी बता सकूं। इसलिए मैं यहां पर हूं। अभी बड़े होने और आगे बढ़ने का समय है क्योंकि शर्म आपके रास्तों को बंद कर देती है।'
उन्होंने कहा, 'इस बारे में जिसे जानने की जरूरत थी वो जानता था। सिर्फ मेरी मां को छोड़कर। मैं अपनी जिंदगी और करियर बनाने की कोशिश कर रहा था और मुझे विश्वास था कि अगर गलत लोग इसे जानेंगे तो वो मेरे साथ भेदभाव करेंगे।'
एक्टर आगे कहते हैं, 'मेरी मां को आभास हो गया था कि कुछ गड़बड़ है और वो एक दिन मेरे पास आईं। उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने उन्हें भी बता दिया। मां ने कहा, तुम इसके साथ 14 सालों से जी रहे हो। ऐसा फिर कभी ना करना मैं तुम्हारी मां हूं और मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी, चाहे जो भी हो।' बता दें, बिली पोर्टर प्राइमटाइम एम्मीज़ में एक्टिंग के लिए नामांकित होने और जीतने वाले पहले समलैंगिक अश्वेत व्यक्ति हैं। उन्हें टीवी सीरीज 'पोज़' में एचआईवी संक्रमित शख्स का किरदार निभाने के लिए एमी अवॉर्ड मिला था।