18 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स में ‘इटर्नल्स’ फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस ग्रैंड प्रीमियर के मौके पर एंजेलिना जोली, सलमा हायेक, रिचर्ड मैडेन, किट हैरिंगटन, जेम्मा चैन के साथ अन्य मुख्य कलाकार नजर आए थे। फिल्म के इस प्रीमियर को ट्विटर पर भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर सलमा हायेक ने एक शानदार ब्लैक कलर का गाउन कैरी किया था, जिसका साइड कट उनके लुक को और ज्यादा सिजलिंग बना रहा था। वहीं, एंजेलीना जोली इस प्रीमियर पर अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं। वह ब्राउन कलर की ऑफ शॉल्डर ड्रेस में काफी सुदंर लग रही थीं। जेम्मा चैन भी व्हाइट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं।
रिचर्ड मैडेन भी अपने ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। कुमैल ननजियानी इस मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखे। उन्होंने पर्पल और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। प्रीमियर में ताइका वेट्टी भी शामिल हुए थे।
फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए इस साल के ऑस्कर्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाली क्लो झाओ ने ‘इटर्नल्स’ का निर्देशन किया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में यह 25वीं फिल्म होगी, जो दीवाली पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में जेम्मा चेन, रिचर्ड मैडेन, कुमैल नानजियानी, लिया मैकहग, ब्रायन टायरी हेनरी, लॉरेन रिडलॉफ, बैरी केओघन, डॉन ली, किट हरिंगटन के साथ सलमा हायेक और अकादमी पुरस्कार विजेता एंजेलिना जॉली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।