हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने दावा किया है कि ब्रैड पिट के साथ शादी के रिश्ते में रहने के दौरान अपने पूरे परिवार की सुरक्षा का डर था। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में ठीक और शांतिपूर्ण हो जाएंगे।
खबरों की मानें तो, पहले जोली का दावा था कि उनके पूर्व पति ने अपने बच्चों, मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और जुड़वां नॉक्स और विविएन के प्रति मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया था, जिसमें एक निजी विमान में उनके बड़े बेटे मैडॉक्स के साथ हुई घटना शामिल है। वहीं, हाल ही में एक में इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि वह पिट से अपने रिश्ते के दौरान अपने बच्चों के पालन-पोषण को लिए डरी हुई थी।
एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जोली से जब पूछा गया कि उन्होंने बच्चों के अधिकारों पर अपनी आने वाली किताब लिखने का फैसला क्यों किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी कानूनी स्थिति के कारण इसके बारे में बात नहीं कर सकती। एंजेलिना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने तलाक और घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों की ओर इशारा कर रही हैं जो उन्होंने (ब्रैड) के खिलाफ लगाए थे।