एलेक बाल्डविन को ठहराया गया दोषी
शुक्रवार का घटनाक्रम उस घातक प्रकरण के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराने के नवीनतम प्रयास का प्रतीक था, जिसने हॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। इस दौरान फिल्म सेट पर हथियारों के इस्तेमाल को लेकर कड़े नियम बनाए जाने पर भी जोर दिया गया। पिछले साल अप्रैल में बाल्डविन के खिलाफ प्रारंभिक हत्या के आरोप हटा दिए गए थे। इसके बाद अभियोजकों के जरिए आगे की जांच और फोरेंसिक विश्लेषण की मांग की गई थी। अब सांता फे, न्यू मैक्सिको में एक ग्रैंड जूरी ने शुक्रवार को बाल्डविन को अनैच्छिक हत्या के लिए दोषी ठहराया है।
igg Boss 17: टूट जाएगी अंकिता लोखंडे की शादी? शो में विक्की जैन ने उठाई तलाक की बात
एलेक बाल्डविन को होगी सजा?
बाल्डविन के वकील ल्यूक निकास और एलेक्स स्पिरो ने शुक्रवार को एएफपी को भेजे एक बयान में कहा, 'हम अदालत में अपने दिन का इंतजार कर रहे हैं।' नए आरोप में दोषी पाए जाने पर बाल्डविन को कथित तौर पर 18 महीने तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। फिल्म के शस्त्रागार, हथियारों की आपूर्ति और रखरखाव के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हन्ना गुटिरेज-रीड पर अगले महीने अनैच्छिक हत्या और सबूतों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। अभियोजकों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने बंदूक भरी थी, वह दोषी है।
Fighter Advance Booking: इंतजार खत्म! शुरू हुई ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग
डेव हॉल्स हुए समझौते पर सहमत
एलेक बाल्डविन का बयान
हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं एलेक इन आरोपों को लगातार नकारते रहे हैं। हादसे के बाद बाल्डविन ने कहा था, 'मैं कभी किसी पर बंदूक नहीं तान सकता और ट्रिगर तो चला ही नहीं सकता।' जानकारी हो कि हॉलीवुड के अधिकांश निर्देशक सेट पर असली हथियारों का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बुलेट्स की जगह खाली कार्टरिज भरा जाता है, लेकिन 'रस्ट' की शूटिंग पर ऐसा क्यों नहीं हुआ, इस लापरवाही की जांच अबतक जारी है।
Nitish Bhardwaj: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर फूटा महाभारत के श्रीकृष्ण का गुस्सा, फिल्म की सफलता को बताया खतरनाक