फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irene Cara: 63 वर्ष की आयु में मशहूर गायिका इरेन कारा का निधन, ऑस्कर समेत इन अवॉर्ड्स से हो चुकी हैं सम्मानित

Mon, 28 Nov 2022 04:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेत्री और सिंगर इरेन कारा का 26 नवंबर को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इरेन कारा को उनके हुनर के लिए ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
इरेन कारा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेत्री और सिंगर इरेन कारा का 26 नवंबर को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इरेन कारा को उनके हुनर के लिए ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। अभिनेत्री के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। हालांकि अभी उनके निधन का कारण नहीं पता लग पाया है। 

विज्ञापन

हॉलीवुड में अपने म्यूजिक से खास पहचान बनाने वाली इरेन कारा ने फ्लोरिडा शहर में स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। गायिका के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर उनके मैनेजर के साथ ही उनके पीआर जोडिथ द्वारा भी साझा की गई है। जोडिथ ने गायिका के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'एक पब्लिसिस्ट के लिए यह बहुत बुरी घटना है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मुझे यह लिखना पड़ रहा है। इस खबर की घोषणा करना ही मेरे लिए दुख की बात है। प्लीज इरेन की यादें और उनके विचार शेयर करें। मैं उनके ऊपर लिखी हुई हर एक चीज को पढ़ना चाहूंगा। मैं यह जानता हूं कि वह स्वर्ग से मुस्कुरा रही होगीं।'  
Bigg Boss: एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत, लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में आएगा ट्विस्ट

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से गायिका के परिवार को ऐसे समय में परेशान न करने की मांग भी की है। उन्होंने लिखा, 'इरेन की फैमिली ने प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है। वह एक खूबसूरत प्रतिभा की धनी थीं जिनकी विरासत उनके संगीत और फिल्मों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगी।' 
Jhalak Dikhhla Jaa 10: गुंजन सिन्हा के शो जीतने पर फूटा लोगों का गुस्सा, मेकर्स को बोले- शर्म करो

विज्ञापन

इरेन के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। लोग गायिका को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें,  इरेन कारा ने 1980 की हिट फिल्म 'फेम' का टाइटल ट्रैक गाया था, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा 1983 में आई फिल्म 'फ्लैशडांस' का टाइटल ट्रैक गाकर इरेन ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं इरेन ने गानों के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपना दम दिखाया था। उन्होंने अपने जमाने के कई बड़े अभिनेता के साथ काम किया है। 
Engagement Rings: किसी की छह तो कोई दो करोड़, इतनी महंगी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें