फिल्म- रीजन ओवर मी
इस फिल्म में एडम सैंडलर, डॉन चीडल, जाडा पिंकेट स्मिथ और लिव टायलर सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म की कहानी ऐसे शख्स की है जिसने 9/11 हमले में अपनी पत्नी को खो दिया था। फिल्म रीजन ओवर मी का निर्देशन माइक बाइंडर ने किया था।
फिल्म- एक्सट्रीम्ली लाउड एंड इंक्रिडेबल क्लोज
9/11 हमले पर बनी यह भी एक शानदार फिल्म है। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बेटे की है जो 9/11 हमले में अपने पिता को खो देते है। फिल्म एक्सट्रीम्ली लाउड एंड इंक्रिडेबल क्लोज में टॉम हैंक्स, सैंड्रा बुलॉक, थॉमस हॉर्न, मैक्स वॉन सिडो, वियोला डेविस, जॉन गुडमैन, जेफरी राइट और जो कैलडवेल सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
फिल्म- द रिलेकुएंट फंडामेंटलिस्ट
इस फिल्म की कहानी 9/11 हमले के बाद एक पाकिस्तानी शख्स की है। जो स्ट्रीट पर कॉर्पोरेट सफलता हासिल करना चाहता है। हालांकि, वह अपने सपने और अपने विश्वासों के बीच संघर्ष में खुद को उलझा हुआ पाता है। इस फिल्म में रिज अहमद और केट हडसन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मोहसिन हामिद ने किया है। यह फिल्म साल 2012 में आई थी।
डॉक्यूमेंट्री- इनसाइड द ट्विन टॉवर्स
रिचर्ड डेल की द्वारा निर्देशित ये स्पेशल डॉक्यूमेंट्री 2006 में रिलीज हुई थी, इसमें दिखाया गया था कि किस तरह अमेरिकन 11 और यूनाइटेड 175 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराए थे।
फिल्म- माई नेम इज खान
हिंदी सिनेमा में भी माई नेम इज खान और न्यूयॉर्क जैसी सफल फिल्में 9/11 हमले के इर्द-गिर्द बुनाई गई हैं। फिल्म माई नेम इज खान फिल्में 9/11 हमले के बाद अमेरिका में मुसलमानों की दुर्दशा पर आधारित थी। यह फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म थी जिसने केवल चार सप्ताह में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
पढ़ें: मशहूर अभिनेता केविन डॉब्सन का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस