फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noor Alfallah: अल पचिनो की पूर्व प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने लव लाइफ पर की बात, बिल माहेर संग रोमांस पर कहा ये

Sat, 19 Oct 2024 06:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता अल पचिनो की पूर्व प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने अपने प्रेम संबंधों को लेकर हाल में ही जानकारी स्पष्ट की है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से उनका नाम  बिल माहेर के साथ जोड़ा जा रहा था। 
विज्ञापन
अल पचिनो -नूर अलफल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ समय से लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता अल पचिनो की पूर्व प्रेमिका नूर अलफल्लाह की लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। उनकी और बिल माहेर के रोमांस की अफवाहें लगातार सामने आ रही थीं, जिस पर अब खुज नूर ने जानकारी साझा की है। हाल में ही नूर ने मीडिया को जानकारी देते हुए साफ कर दिया कि 68 वर्षीय कॉमेडियन बिल माहेर उनके केवल एक अच्छे दोस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अल पचिनो के साथ अलगाव के बाद दोनों के बीच मौजूदा बॉन्डिंग को लेकर भी बात की है। 

विज्ञापन


बिल माहेर संग रोमांस की अफवाहों पर नूर ने दी प्रतिक्रिया
नूर अलफल्लाह ने बिल माहेर संग रोमांस की अफवाहों पर कहा, "वह काफी अच्छे हैं, लेकिन हम केवल दोस्त हैं।" इस दौरान उन्होंने अपने और अल पचिनों के रिश्ते को लेकर भी जानकारी साझा की है। दरअसल उनसे वहां मौजूद पैपराजी ने पूछा कि 84 वर्षीय गॉडफादर स्टार के साथ उनके अब रिश्त कैसे हैं, जिसका जवाब देते हुए नूर ने कहा कि वह और पचिनो अब केवल अच्छे दोस्त हैं और अपने एक वर्षीय बच्चे रोमन के माता-पिता है। उन्होंने इस दौरान जोर देते हुए कहा कि रोमांटिक रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद भी दोनों के बीच आपसी संबंध काफी बेहतर हैं। 
Khesari Lal Songs: 'चुम्मा-चुम्मा' से पहले खेसारी के ये गाने भी काट चुके हैं बवाल, व्यूज बटोरे बेशुमार
विज्ञापन

नूर अलफल्लाह के 30वें जन्मदिन पर अल पचिनो ने दिया था साथ
पेज सिक्स के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में नूर अलफल्लाह देर रात माहेर के साथ लॉस एंजिल्स में नजर आई थीं। उन्हें उनकी काली सेडान से बाहर निकलते देखा गया था। उससे कुछ ही घंटे पहले, उन्होंने पचिनो के साथ भी समय बिताया था। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर विजेता अभिनेता ने 25 सितंबर को नूर के 30वें जन्मदिन पर उनका साथ दिया था। हालांकि, माहेर के साथ बाहर जाने के बाद, उन्होंने लोगों से कहा कि वे केवल दोस्त थे। उनके प्रतिनिधि ने कहा, "अल और नूर बहुत अच्छे दोस्त हैं, वर्षों से हैं तथा अपने बेटे रोमन के सह-माता-पिता हैं।"
विज्ञापन

Nia Sharma: अपनी छुट्टियां का आनंद ले रही हैं निया शर्मा, थाइलैंड के समुद्र तट से वीडियो साझा कर लिखी ये बात
शादी में विश्वास नहीं करते हैं अल पचिनो
बताते चलें कि साल 2023 में नूर ने रोमन की कस्टडी के लिए आवेदन किया था। अल पचिनो भी अपने बच्चे की नूर के साथ संयुक्त रूप से देखभाल करते हैं। कथित तौर पर वह अल्फल्लाह को हर महीने 30,000 डॉलर से ज्यादा की रकम बच्चों की देखभाल के लिए देते हैं। दोनों को ही शादी जैसी संस्था में कोई विश्वास नहीं था, इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। पचिनो, ने अपनी आगामी किताब सनी ब्वॉय में शादी को दर्द भरे ट्रेन में प्रवेश करने जैसा बताया है। 
कोई फटी चप्पल, तो कोई सादे कपड़ों में... स्टारडम से दूर आम जिंदगी जीते हैं ये सितारे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें