फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDLJ: जब फिल्म के सेट पर काजोल ने कर डाली थी ये हरकत, वरिष्ठ अदाकारा के मुंह से निकला था- 'हाय रब्बा'

Mon, 08 Jul 2024 07:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने हाल ही में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से एक रोचक किस्सा साझा किया है, जो काजोल से जुड़ा है। काजोल ने एक बार ऐसी हरकत कर दी थी कि सेट पर मौजूद वरिष्ठ अभिनेत्री दंग रह गईं। 
विज्ञापन
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। यह फिल्म लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में लगी रही। ड्रामा, फन और रोमांस से भरपूर फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी हिट रहे। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हिमानी शिवपुरी ने काजोल की बुआ की भूमिका अदा की। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म से एक मजेदार किस्सा साझा किया है। 

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान रहा उत्सव जैसा माहौल
हिमानी शिवपुरी ने बताया कि सेट पर काजोल काफी हंसी-मजाक किया करती थीं। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में हिमानी शिवपुरी ने फिल्म के सेट की एक घटना का जिक्र किया, जिसने फिल्म में काजोल की दादी बनीं अभिनेत्री अचला सचदेव को हैरान कर दिया था। आगे बताया कि शूटिंग के दौरान काफी मजेदार पल रहे। फरीदा जलाल और वह फिल्मिस्तान में एक बड़े ग्रीन रूम में साथ वक्त बिताया करती थीं। सभी कलाकार सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया करते थे। फिल्म के पूरे प्रोडक्शन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा था।
Ranbir Kapoor: रामायण के सेट से रणबीर संग वायरल तस्वीर पर कृष्णा ने दी सफाई, बोलीं-गोपनीय समझौते से बंधी हूं
विज्ञापन


आदित्य चोपड़ा के बालो में लगा दी थी दही
अभिनेत्री ने आगे बताया कि काजोल अक्सर शॉर्ट्स पहनकर आती थीं और टॉमबॉय की तरह व्यवहार करती थीं। उन्होंने एक घटना के बारे में बताया, जिसमें काजोल दही की प्लेट लेकर उछल-कूद कर रही थीं और आदित्य चोपड़ा के बालों में दही लगा रही थीं, जिससे अचला सचदेव चौंक गईं और उन्होंने कहा, 'हाय रब्बा'। अचला सचदेव काजोल की हरकतों को देख उनकी तुलना पुराने दौर की अभिनेत्रियों, जैसे वहीदा रहमान और मीना कुमारी से करतीं, जिनका व्यवहार काफी संतुलित रहा करता और वे अफने संयम व शालीनता के लिए जानी जातीं।
विज्ञापन

Priyanka Mohan: प्रियंका मोहन ने शुरू की 'सारिपोधा सानिवारम' की डबिंग, निभा रही हैं पुलिस अधिकारी का किरदार

'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग से भी साझा कीं यादें
इसके अलावा हिमानी शिवपुरी ने 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग के दौरान भी काजोल के टॉमबॉय व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले भाग में काजोल का किरदार टॉमबॉय वाला था, इससे करण जौहर को काफी राहत मिली, क्योंकि काजोल खुद अपनी शक्ल-सूरत को लेकर बेपरवाह थीं, जबकि दूसरी हीरोइनें ऐसा नहीं करतीं। हिमानी शिवपुरी ने बताया कि काजोल खाने के लिए चिल्लाती थीं और बिना किसी चिंता के खाना खा लेती थीं, जिससे मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर काफी परेशान हो जाते थे।
Emraan Hashmi: इमरान ने ट्रोलिंग को बताया वास्तविकता, कहा- इसे गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें