फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shekhar Suman: 'वे दिखावा करते हैं और रातोंरात स्टारडम चाहिए', युवा कलाकारों पर शेखर सुमन ने क्यों किया कटाक्ष

Tue, 30 Apr 2024 10:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'हीरामंडी' में अदाकारी का दम दिखाने से पहले शेखर सुमन ने नए युवा कलाकारों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि युवा कलाकार रातों-रात सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखर सुमन इन दिनों 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज में दमदार किरदार में नजर आएंगे। वे लगातार सीरीज का प्रचार कर रहे हैं। अब उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में नए युवा कलाकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कल के युवा कलाकार बहुत जल्दी सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं और बहुत जल्दी प्रसिद्धि पाना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि ये कलाकार कहीं स्पॉट किए जाने पर आश्चर्यचकित होने का दिखावा क्यों करते हैं?

विज्ञापन

युवा कलाकारों पर कटाक्ष
अभिनेता ने कहा कि इस युग में भी कई अच्छी चीजें हैं, लेकिन कमियां भी हैं। ये सभी नए युवा कलाकार अपने जीवन में बहुत जल्द प्रसिद्धि चाहते हैं। उन्हें रातों-रात स्टारडम चाहिए। वे हर जगह नजर आना चाहते हैं। हर कोई उनके बारे में बात करे। रील्स बन रही हैं। वे हर जगह खुद को दिखा-दिखा परेशान हैं और लोग देख-देख के परेशान हैं। उन्हें उनके घर, एयरपोर्ट और जिम में स्पॉट किया जा रहा है और हर जगह वे आश्चर्यचकित होने का अभिनय करते हैं, जैसे कि उन्हें नहीं पता था कि लोग वहां आने वाले हैं, क्योंकि उन लोगों को उनके द्वारा बुलाया गया था।
Krishnamma: 'कृष्णम्मा' के प्री-रिलीज इवेंट में दिखेगा दिग्गजों का जमावड़ा, ये डायरेक्टर्स होंगे शामिल

बेटे के साथ पहली बार काम कर रहे शेखर
शेखर सुमन अब संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। शो में वे जुल्फिकार अहमद की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसका व्यवहार ही शक्ति और परिष्कार को दर्शाता है। फिल्म में शेखर के बेटे अध्ययन सुमन भी होंगे, जो जोरावर अली खान के रूप में नजर आएंगे, जो एक अमीर और घमंडी नवाब है, जिसके कार्य पूरी तरह से स्वार्थ से निर्देशित होते हैं।
Making Of Kanguva: हजार साल की कहानी दिखाने को अपनाए ये दिलचस्प तरीके, इन असल जगहों पर हुई शूटिंग
विज्ञापन

बेहतर काम करना चाहते हैं शेखर
अपने बेटे के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि जब हम घर से निकलते हैं तो हम पिता-पुत्र होते हैं, लेकिन जब हम सेट पर पहुंचते हैं तो प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं। काम तो हमें बेहतर करना है, चाहे बेटा हो या कोई और हो हमारे सामने। पिता-पुत्र की जोड़ी के अलावा 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल भी हैं। 'हीरामंडी' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
CP Lohani Death: अभिनेता सीपी लोहानी का 86 की उम्र में निधन, अल्जाइमर और निमोनिया से थे पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें