फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1497 Features Lab: फीचर्स लैब में दिखेगा जोया का जलवा, फौजिया-रोशन सेठी के साथ मेंटर के रूप में आएंगी नजर

Tue, 30 Apr 2024 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर निर्देशक जोया अख्तर 1497 फिचर्स लैब में मेंटर के रूप में नजर आएंगी। उनके साथ फौजिया मिर्जा और रोशन सेठी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
जोया अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1497 फिचर्स लैब में मेंटर्स के रूप में जोया अख्तर (द आर्चीज), फौजिया मिर्जा (क्वीन ऑफ माई ड्रीम्स) और रोशन सेठी (ए नाइस इंडियन बॉय)  शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चौथी बार आयोजित होने जा रही है इस वार्षिक फीचर्स लैब के जरिए एक बार फिर दक्षिण एशियाई मूल के पटकथा लेखकों के करियर को ऊपर उठाने और आगे बढ़ाने के लिए के लिए मदद की जाएगी। लैब रिट्रीट इस साल 23-28 अक्टूबर, 2024 को मालिबू में होगा।

विज्ञापन

Prabhas New Heroines: दीपिका से छिटके प्रभास तीन नई हीरोइनों में अटके, तीनों दे चुकीं हिंदी में सुपर फ्लॉप फिल्में

Trending Videos

मिलेगा खास मौका
लैब रिट्रीट में पटकथा लेखकों को अपने मेंटर्स से व्यक्तिगत रूप से मिलने के अलावा मेंटीज को कोलंबिया के प्रोफेसर एड्रिएन वीस के साथ काम करने का भी मौका मिलेगा। वे अभिनेताओं के साथ कार्यशालाओं के माध्यम से उनकी फिल्म की भावनात्मक यात्रा पर बात करेंगे। साथ ही, वे मास्टर क्लास और फायरसाइड चैट से रचनात्मक रूप से प्रेरित भी करेंगे।

ये मेहमान करेंगे शिरकत
जोया अख्तर, फौजिया मिर्जा और रोशन सेठी के साथ, मेंटर पॉड्स में इस साल के मेहमानों में तल्हा असद (एचबीओ), आंच खनेजा (सुपरस्पेशल), करीम लखानी औरमोहम्मद अली, राज राघवन, और प्रिया सैटियानी जैसे नाम भी शामिल हैं। जैकलिन बैकहॉस, टोबी फेल-होल्डन, स्वेता रेगुनाथन भी इस कार्यक्रम में नजर आएंगे। इनके अलावा अन्य अतिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। मेंटर पॉड्स और चयन समितियों के सभी मेहमान और उसके सलाहकार दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधित्व करेंगे। वे आठ देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।
विज्ञापन

25 मई तक कर सकते हैं आवेदन
पिछले वर्ष ही संगठन की ओर से हसन मिन्हाज के साथ एक लॉन्च कार्यक्रम की मेजबानी की गई थी। इस साल फीचर्स लैब के लिए आवेदन शुक्रवार, 19 अप्रैल, 2024 को वैश्विक आवेदकों के लिए विशेष रूप से कवरफ्लाई पर खोले गए थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2024 है। वहीं, आवेदन शुल्क 5 मई तक माफ किया गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उनके पास एक फीचर फिल्म का पूरा मसौदा होना चाहिए। फीचर्स लैब के बारे में अधिक विवरण 1497 की वेबसाइट और FAQ पर पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें