फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudheer Babu: ओटीटी प्लेटफॉर्म को खतरा मानते हैं सुधीर बाबू, कहा- कमाई पर पड़ता है असर, अपनी ओर से दिया सुझाव

Thu, 13 Jun 2024 09:34 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी नई फिल्म 'हरोम हारा' के प्रचार के दौरान अभिनेता सुधीर बाबू ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर चिंता जताई हैं। सुधीर ने कहा कि ओटीटी की वजह से फिल्मों की थिएटर में होने वाली कमाई पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
सुधीर बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @isudheerbabu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता सुधीर बाबू जल्द ही 'हरोम हारा' फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म को रिलीज होने में केवल एक दिन बचा है। इसे 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पिछले कई दिनों से सुधीर बाबू इसके प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक प्रचार कार्यक्रम में ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

विज्ञापन


Mammootty: ममूटी ने कभी विज्ञापन में किया था इस अभिनेत्री के साथ काम, अब फिल्म में आ सकते हैं नजर

कमाई पर पड़ रहा है असर
तेलुगु 123 वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सुधीर बाबू ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी चिंता जाहिर की है। वो ओटीटी को फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरे के तौर पर देखते हैं। सुधीर बाबू का मानना है कि ओटीटी की वजह से फिल्मों की थिएटर में होने वाली कमाई पर असर पड़ता है। इसलिए इस दिशा में कुछ नियम लागू करने चाहिए।
विज्ञापन


Box Office Collection: लगातार धीमी हो रही 'मुंजा' की रफ्तार, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का प्रदर्शन
विज्ञापन


ओटीटी से निर्माताओं को मिल रही अच्छी डील
सुधीर बाबू ने कहा कि थिएटर में फिल्मों को ज्यादा दिनों तक चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से फिल्म निर्माताओं को अच्छी डील मिल जाती है। इसके चलते बहुत कम समय में ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ फिल्मों के साथ तो ऐसा होता है कि महज दो या तीन हफ्तों के बाद ही वो ओटीटी पर आ जाती हैं। 

Karan Oberoi: मोना सिंह ने ठुकरा दिया था करण ओबेरॉय से शादी का प्रस्ताव, बोले- ब्रेकअप के बाद कभी नहीं मिला

सुधीर ने दिया यह सुझाव
सुधीर ने आगे कहा कि इस बात को समझना चाहिए कि यह एक खेल की तरह है। आने वाले दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी शर्तें तय कर सकते हैं। सुधीर ने थोड़े समय के लिए होने वाले मुनाफे के बारे में सोचने से भविष्य में होने वाले नुकसान की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो भविष्य में फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं होंगी। सुधीर ने अपनी ओर से सुझाव देते हुए कहा कि थिएटर रिलीज और ओटीटी रिलीज के बीच 40 से 50 दिनों का अंतर होना चाहिए।

Kalki 2898 AD: नॉर्थ अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा शुरू, प्री-बुकिंग में तोड़ा 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें