फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद केलकर: ‘काली खेती’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अभिनेता, यश की तारीफ में बोले- वह बहुत शानदार अभिनेता

Thu, 12 Nov 2026 03:54 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  •   फिल्म ‘रामायण’ में रावण को शरद केलकर ने हिंदी में आवाज दी थी। 
  •   इस पर शरद ने अपने अनुभव को साझा किया है। 
  •   इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता यश की तारीफ भी की।
विज्ञापन
शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता यश के अभिनय की फैंस ने खूब तारीफ की है। वहीं हिंदी में यश के किरदार के आवाज शरद केलकर ने दी। इससे पहले भी कई साउथ अभिनेताओं के लिए हिंदी डबिंग कर चुके हैं। इस पर एक इवेंट के दौरान शरद ने काफी कुछ बताया। 

‘रावण’ को आवाज देना चुनौती 

विज्ञापन

शरद केलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काली खेती’ को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शरद ने फिल्म ‘रामायण’ में रावण के किरदार को आवाज देने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे यश की तारीफ करनी चाहिए। जिस तरह से उन्होंने फिल्म में अभिनय किया है, मुझे लगता है कि कोई भी ऐसा नहीं कर सकता था। वह बहुत शानदार अभिनेता हैं। जिस तरह से उन्होंने किया है वह भूमिका, मुझे लगता है कि वह अभूतपूर्व है। इसलिए उन्हें इतनी सराहना मिल रही है फिल्म के अंदर।’

Trending Videos

शरद केलकर - फोटो : एक्स-@SharadK7

इससे पहले भी कर चुके हैं डबिंग 
अभिनेता शरद केलकर पहले भी कई फिल्मों में लीड एक्टर्स को अपनी आवाज दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने प्रभास और नानी के लिए भी हिंदी डबिंग की थी। उन्होंने फिल्म ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’, ‘आदिपुरुष’, ‘सालार’, ‘दशहरा’ को लिए भी काम किया है।

इवेंट में की जैकी श्रॉफ का मिमिक्री
फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शरद केलकर ने जैकी श्रॉफ की मिमिक्री की। खास बात ये है कि जब वह ऐसा कर रहे थे तब जग्गू दादा खुद स्टेज पर मौजूद थे। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

फिल्म 'काली खेती' - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं फिल्म के निर्देशक?

  • फिल्म का निर्देशन और लेखन हारिस इम्तियाज खान ने किया है।
  • इसे ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रहा है।
  • सना खान इसकी निर्माता हैं।
  • इसमें वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

 

विज्ञापन

रामायण में रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta

फिल्म ‘रामायण’ की कमाई
'रामायण' ने बुधवार को भारत में 70.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की सात दिनों की कुल घरेलू नेट कमाई 511.10 करोड़ रुपये हो गई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 611.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां से फिल्म ने सातवें दिन 25 करोड़ रुपये समेत कुल 323.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में अब यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें