फिल्म सारांश में अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सारांश’ के पल किये याद
आगे अपने पोस्ट में सारांश का जिक्र करते हुए कहा, ‘जिस तरह आपने उस महिला तो देखा था, वह आपका बुद्ध जैसा पल था। जिंदगी ने आपको गहराई से छू लिया था, और उस पल का कुछ हिस्सा आज भी आपकी आंखों, आपके शरीर और आपके दिल में बसा हुआ है। मैंने स्वीडन में भी वही चीज देखी।’
अनुपम ने दिया भट्ट को जवाब
अभिनेता अनुपम खेर ने महेश भट्ट की पोस्ट का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, उन्होंने लिखा, ‘प्रिय भट्ट साहब,आज मैं दुनिया का सबसे खुश इंसान हूं। कल अचानक आपका संदेश आया और मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। मैंने इसे कृतज्ञता से भरे हृदय से पढ़ा और अत्यंत विनम्र महसूस किया। यह 42 वर्षों के परिश्रम का सबसे खूबसूरत प्रमाण पत्र मिलने जैसा थाऔर उस व्यक्ति से हार्दिक स्वीकृति जिसने मेरे लिए सिनेमा के द्वार खोले।'