निर्माता और निर्देशक हंसल मेहता और उनके बेटे जय मेहता ने साउथ स्टार नागार्जुन के बॉडीगार्ड के व्यवहार के बारे में एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निराशा जताई है। जय ने साझा किया कि यह घटना उनके लिए विशेष रूप से परेशान करने वाली थी क्योंकि इसने उन्हें अपने भाई पल्लव की याद दिला दी, जिसे डाउन सिंड्रोम है। हंसल मेहता ने जय की पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए स्वीकार किया कि पल्लव कई बार अनुरोध करने के बावजूद अपने पसंदीदा स्टार से कभी नहीं मिल पाए। बता दें कि हंसल मेहता ‘स्कैम 1992’, ‘दिल पे मत ले यार’, ‘ये क्या हो रहा है’ और ‘वुडस्टॉक विला’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
नागार्जुन के बॉडीगार्ड की करी आलोचना
साउथ के अभिनेता नागार्जुन के बॉडीगार्ड द्वारा एयरपोर्ट पर अभिनेता की मौजूदगी के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर हंसल मेहता और उनके बेटे जय मेहता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, अभिनेता इस मामले पर ऑनलाइन माफी मांग चुके हैं। इस मामले पर जय मेहता ने एक्स पर लंबा चौड़ा नोट लिखा और मशहूर हस्तियों से कहा कि वह थोड़ा कम आत्ममुग्ध बनें और अपने प्रशंसकों के प्रति अधिक उदार बनें।
Sonakshi-Zaheer Wedding: सुसराल पहुंचते ही सोनाक्षी को मिला खास तोहफा, पति जहीर ने दी करोड़ों की कार
छोटे भाई पल्लव को किया याद
जय ने इस नोट में छोटे भाई पल्लव के बारे में भी बात की और बताया कि उसे डाउन सिंड्रोम है। हालांकि, उन्होंने यह बताया कि पल्लव सलमान खान और शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। जय ने लिखा कि अगर किसी दिन उन्हें अपने पसंदीदा सितारों से भी ऐसा ही व्यवहार मिले, तो इससे उनका दिल पूरी तरह टूट जाएगा। अपने भाई के जरिए जय ने बताया कि इस वीडियो ने उन्हें कितना प्रभावित किया है। जय ने यह भी लिखा कि यही कारण है कि वह और उनके पिता हंसल कभी भी पल्लव को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर नहीं ले जाते, क्योंकि ऐसी कोई भी घटना हुई तो मासूम दिल को पूरी तरह से तोड़ सकती है।
हंसल मेहता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जय की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए निर्माता हंसल मेहता ने खुलासा किया कि वह अपने बेटे पल्लव के एक पसंदीदा स्टार से उसे मिलवाना चाहते थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने लिखा कि वह अपने बेटे पल्लव की किसी सेलिब्रिटी से मिलने की इच्छा को पूरा करने के लिए स्टार के भाई, उसके करीबी दोस्तों और उससे जुड़े अन्य लोगों से अनुरोध किया था। हंसल ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पल्लव और उसके पसंदीदा स्टार के बीच एक छोटी सी मुलाकात बच्चे के लिए बहुत मायने रखती थी। हालांकि, उस सितारे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
शान के साथ अकेले जिंदगी जी रही हैं साउथ की ये हसीनाएं