फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuch Khattaa Ho Jaay: गुरु रंधावा की फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर लॉन्च, अनुपम खेर ने किए दिलचस्प खुलासे

Wed, 07 Feb 2024 06:18 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म की शूटिंग आगरा शहर में हुई है, जो 16 फरवरी 2024 को में रिलीज होगी।
विज्ञापन
कुछ खट्टा हो जाए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई। 'कुछ खट्टा हो जाए' अपनी टीजर रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। अब फिल्म का ट्रेलर सामने के बाद से दर्शकों में इसे लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन

महेश मांजरेकर ने रखी शर्त

बुधवार को फूलों से सजे बस में सवार होकर फिल्म की स्टार कास्ट ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंची। गुरु रंधावा के साथ फिल्म की अभिनेत्री सई मांजरेकर, अनुपम खेर, पारीतोष त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव भी नजर आए। इस दौरान मेकर्स ने सई की तारीफ करते हुए उन्हें 'लक्ष्मी' बताया। उन्होंने कहा कि जैसे घर में एक बेटी लक्ष्मी होती है, उसी तरह सई हमारे सेट की लक्ष्मी थीं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि सई के फिल्म में हां करने से पहले उनके पिता महेश मांजरेकर ने एक शर्त रखी थी।
 

अनुपम खेर ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

अनुपम खेर ने बताया कि महेश मांजरेकर ने मेकर्स से कहा था कि सई इस फिल्म के लिए हां तभी कर सकती हैं, जब फिल्म में उनके ग्रैंड फादर का रोल 'अनुपम खेर' निभाएंगे। इसके बाद आगे का किस्सा बताते हुए मेकर्स ने कहा, 'उस समय अनुपम खेर लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे और हम लोग उनके पास पहुंचे। इस दौरान हमारे दिमाग में बस यही चल रहा था कि किसी तरह अनुपम सर फिल्म के लिए हां कर दें और वे फिल्म में के लिए राजी हो गए'। 'कुछ खट्टा हो जाए' की शूटिंग आगरा शहर में हुई है, जो 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।

Karan Johar: 'मेरी जिंदगी बदल गई', यश और रुही के जन्मदिन पर पिता करण जौहर ने लिखा यह खूबसूरत नोट

 
विज्ञापन

गुरु ने अपने गानों से लोगों को बनाया दीवाना

गौरतलब है कि अभिनय की दुनिया में दस्तक देने से पहले गुरु रंधावा ने अपनी आवाज से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। उन्होंने अपने करियर में 'लाहौर', 'पटोला', 'तेनु सूट सूट करदा' और 'बन जा तू मेरी रानी' जैसे सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है। 

Esha Deol: चार साल पहले ही ईशा ने दिया था तलाक का इशारा, दूसरी बेटी के जन्म के बाद बदलने लगा था भरत का व्यवहार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें