गुरु पर्व पर शहनाज गिल पहुंचीं गुरुद्वारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज गिल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका
अभिनेत्री शहनाज गिल ने गुरु पर्व को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया है। वे इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गईं। वहां उन्होंने मत्था टेका और प्रार्थना की। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं'।
गुरु पर्व पर शहनाज गिल पहुंचीं गुरुद्वारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया
शहनाज गिल गुरु नानक जयंती पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सभी सिखों को गुरु ग्रंथ का पालन करने का आदेश दिया गया है'।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी ने दी सेवा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी गुरु पर्व की शुभकामना देते हुए पोस्ट शेयर किया है। वे अपने पति राज कुंद्रा के साथ लंगर सेवा करती नजर आईं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सभी लोगों के साथ मिलकर भोजन प्रसाद वितरित कर रही हैं।
अक्षय कुमार ने दी शुभकामना
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रकाश पर्व पर शुभकामना दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी गुरु पर्व की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। इसके अलावा अंगद बेदी ने भी प्रकाशोत्सव की बधाई दी है।