गुरिंदर चड्ढा भारतीय मूल की एक ब्रिटिश निर्देशक हैं। गुरिंदर अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जानी जाती है। इन दिनों गुरिंदर अपनी डिज्नी फिल्म इंडियन प्रिंसेस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर गुरिंदर ने एक ऐसा खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद कई फैंस का दिल टूट गया है।
निर्देशक गुरिंदर चड्ढा ने अपनी डिज्नी फिल्म इंडियन प्रिंसेस में आलिया भट्ट के होने की खबर को सरासर गलत बताया है। गुरिंदर ने कहा कि उन्होंने अभीतक इस फिल्म के लिए किसी भी अभिनेत्री को फाइनल नहीं किया है। फिल्म को लेकर गुरिंदर ने यह भी कहा कि अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है। उन्होंने यह बात इसलिए कही क्योंकि हर जगह गुरिंदर की फिल्म में आलिया भट्ट को प्रिंसेस रोल में लेने की बात कही जा रही है। इसी बात का खंडन करते हुए निर्देशक ने खुलासा किया है कि उनकी डिज्नी प्रिंसेस का हिस्सा आलिया भट्ट नहीं होंगी। इस बात को सुनकर आलिया के फैंस काफी नाराज हैं। क्योंकि जब सोशल मीडिया पर यह खबर आई कि आलिया डिज्नी की राजकुमारी बनकर पर्दे पर आएंगी। इस खबर से आलिया के फैंस बेहद खुश थे, लेकिन गुरिंदर के इस खुलासे के बाद से फैंस काफी दुखी हो गए हैं।
विज्ञापन
सफल हीरोइन हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें हर एक फिल्म में बेहतरीन काम के लिए तारीफ मिलती रहती है। आलिया बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय तो किया ही है साथ ही शानदार गाने भी गाए हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के 84 मीलियन फॉलोअर्स हैं। अब जब यह बात साफ हो गई है कि गुरिंदर की डिज्नी फिल्म कि प्रिंसेस आलिया नहीं होंगी तो अभिनेत्री के फैंस का दिल टूट गया है।
Kanguva Film: मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य में क्या है खास, 'कंगुवा' के निर्माता धनंजयन ने कही यह बात
विज्ञापन
गुरिंदर चड्ढा का खुलासा
गुरिंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा, ''यह सच नहीं है। पता नहीं कहा से यह बात शुरू हुई। फिल्म की स्किप्ट पर अभी भी काम चल रहा है। मेरी और आलिया की मुलाकात किसी दूसरे सिलसिले में हुई थी। मैंने उनका मेट गाला इवेंट अटेंट किया था।'' डिजनी की इस फिल्म की घोषणा साल 2022 में हो चुकी है। इस फिल्म की निर्माता-निर्देशक गुरिंदर चड्ढा ही है। फिल्म के कलाकारों के नाम अभीतक तय नही किए गए हैं।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया वाईआरअफ की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा भी होंगी। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया अभिनेता विक्की कौशल और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।
Bollywood: अपने दम पर इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कराया हिट, पहले ही दि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर