फ्रांस में चलता है किंग खान का सिक्का
दरअसल, ग्रेविन म्यूजियम ने यह सिक्का 2018 में जारी किया था। अब सोशल मीडिया पर किंग खान के किसी फैन पेज ने आज फिर यह खबर साझा की, जिसके बाद यह गलतफहमी फैल गई कि शाहरुख के नाम का सिक्का आज जारी हुआ है। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, म्यूजियम ने सिक्का साल 2018 में जारी किया था। अपने अब तक के फिल्मी करियर में शाहरुख खान को देश और विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। शाहरुख के स्टारडम का सिक्का फ्रांस में भी चलता है।
Shah Rukh Khan: फ्रांस के म्यूजियम ने जारी किया किंग खान के नाम का सिक्का, यह सम्मान पाने वाले पहले अभिनेता
फ्रांस के इसी म्यूजियम में है मोम का पुतला
यह पहला मौका नहीं था, जब फ्रांस ने शाहरुख को सम्मान दिया। इससे पहले भी फ्रांस में किंग खान का काफी सम्मान देखा जा चुका है। साल 2008 में इसी म्यूजियम में शाहरुख खान का एक मोम का पुतला भी लगाया गया था। खास बात यह है कि सिर्फ फ्रांस में ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों में भी किंग खान के 14 वैक्स का स्टैचू बनवाए गए हैं।
शाहरुख खान की आगामी फिल्में
शाहरुख खान के नाम का सोने का सिक्का जारी करने वाला पेरिस का ग्रेविन म्यूजियम पहला संस्थान है। बता दें कि किंग खान को देश-विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो पिछले साल शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से कमबैक किया। इस फिल्म के अलावा वह 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आए। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में हैं।
Jaya Bachchan: जया बच्चन ने बजट 2024 को बताया 'ड्रामा', कहा- कागजों पर रखे गए वादे कभी लागू नहीं होंगे