फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grammy Awards: रहमान ने अब तक जीते दो ग्रैमी, इस बार चंद्रिका टंडन समेत छह भारतीयों को मिला नॉमिनेशन

Mon, 03 Feb 2025 08:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने अलबम 'त्रिवेणी' के लिए बेस्ट न्यू एज, चैंट अलबम कैटिगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शुरू हुआ ग्रैमी अवॉर्ड म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा एक नामी अवॉर्ड है। दुनिया भर के म्यूजिक आर्टिस्ट्स के लिए यह अवॉर्ड काफी मायने रखता है। इस बार चंद्रिका के अलावा पांच भारतीय मूल के आर्टिस्ट भी ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए हैं। पहले भी कई भारतीय कलाकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं, जिसमें ए.आर रहमान का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
ए. आर रहमान और चंद्रिका टंडन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिल्स में ग्रैमी अवार्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने अलबम 'त्रिवेणी' के लिए बेस्ट न्यू एज, चैंट अलबम कैटिगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। चंद्रिका ने यह अवॉर्ड साउथ अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन, जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमाेतो के साथ मिलकर जीता है। वहीं इस साल सबसे ज्यादा नॉमिनेशन सिंगर बियॉन्से के नाम रहे हैं। वह 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे रहीं। सिंगर ने बेस्ट कंट्री म्यूजिक का ग्रैमी भी अपने नाम किया है। इस ग्रैमी अवॉर्ड में कई भारतीयों के नाम भी शामिल हैं, जिनका नॉमिनेशन हुआ। इसमें चंद्रिका टंडन के अलावा पांच नाम और शामिल हैं। साथ ही पिछले सालों में भी कई भारतीयों ने ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Grammy Award: जिमी कार्टर को ग्रैमी अवॉर्ड, चौथी बार इस पुरस्कार से नवाजे गए; पिछले साल दिसंबर में हुआ था निधन

विज्ञापन

छह भारतीय हुए ग्रैमी में नॉमिनेट 
जहां तक बात भारतीय कलाकारों की है, इस लिस्ट में रिकी केज, मशहूर सितार वादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर, वरिजाश्री वेणुगोपाल, राधिका वेकारिया और चंद्रिका टंडन जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी कलाकार भारतीय मूल के हैं। इस बार ये कलाकार ग्रैमी में अपने म्यूजिक वर्क के लिए नॉमिनेट हुए।  

पिछले साल रहा ग्रैमी में भारतीय कलाकारों का जलवा 
साल 2024 की बात की जाए तो कई भारतीय कलाकारों ने अपने नाम ग्रैमी अवॉर्ड किए थे। इस लिस्ट में दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया शामिल रहे। इनके अलावा सिंगर शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वा गणेश विनायक राम भी शामिल रहे। 

विज्ञापन

ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
रहमान को इस फिल्म के लिए मिला ग्रैमी
सिंगर कंपोजर ए.आर रहमान के नाम भी दो ग्रैमी अवॉर्ड रहे हैं। साल 2010 में उन्हें फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए बेस्ट साउंउ ट्रैक फॉर मोशन पिक्चर और बेस्ट सॉन्ग फॉर मोशन पिक्चर का ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड उन्हें ‘जय हो’ सॉन्ग के लिए मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें