फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन को अरमान मलिक ने कराई नवाबों के शहर की सैर, आज हैदराबाद में है कॉन्सर्ट

Sun, 02 Feb 2025 08:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के कारण भारत आए हुए हैं। 2 फरवरी को हैदराबाद में उनका म्यूजिक कॉन्सर्ट है, जिसमें बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक भी उनके साथ नजर आएंगे। आज दिन भर अरमान मलिक ने एड शीरन को हैदराबाद की सैर कराई। इस सैर की तस्वीरें अरमान मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद में अरमान मलिक के साथ एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम-@armaanmalik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर अरमान मलिक आज रात यानी 2 फरवरी को ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट की ओपनिंग करने वाले हैं। वह आज दिन भर एड शीरन के साथ हैदराबाद में देखे गए। अरमान ने एड शीरन को नबावों के शहर की सैर कराई। 

विज्ञापन


चारमीनार के आगे फोटो लेते नजर आए 
सिंगर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एड शीरीन के साथ जो फोटो शेयर की हैं, उसमें वे दोनों  हैदराबाद की शान चारमीनार के आगे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक बग्गी गाड़ी के आगे भी अरमान और एड शीरन ने फोटो क्लिक की हैं। हैदराबाद की सैर करके एड शीरीन काफी खुश नजर आए। 

अरमान के फेवरेट हैं एड शीरन  
अरमान मलिक अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखते हैं, - ‘एड शीरीन के साथ हैदराबाद में आज का दिन बहुत फन से भरा रहा। आप सबसे भी मिलने का इंतजार है।’  अपनी एक और पोस्ट में अरमान मलिक ने एड शीरन को अपना फेवरेट बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में भी होगा म्यूजिक टूर 
हैदराबाद के अलावा ब्रिटिश सिंगर एड शीरन पुणे, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु और शिलांग में भी कॉन्सर्ट करेंगे। एड शीरन को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है, उनके बड़ी संख्या में फैंस भारत में भी मौजूद हैं। पिछले साल भी एड शीरन ने मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें