छह भारतीय हुए ग्रैमी में नॉमिनेट
जहां तक बात भारतीय कलाकारों की है, इस लिस्ट में रिकी केज, मशहूर सितार वादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर, वरिजाश्री वेणुगोपाल, राधिका वेकारिया और चंद्रिका टंडन जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी कलाकार भारतीय मूल के हैं। इस बार ये कलाकार ग्रैमी में अपने म्यूजिक वर्क के लिए नॉमिनेट हुए।
पिछले साल रहा ग्रैमी में भारतीय कलाकारों का जलवा
साल 2024 की बात की जाए तो कई भारतीय कलाकारों ने अपने नाम ग्रैमी अवॉर्ड किए थे। इस लिस्ट में दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया शामिल रहे। इनके अलावा सिंगर शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वा गणेश विनायक राम भी शामिल रहे।