स्वर्ग फिल्म में गोविंदा और राजेश खन्ना
- फोटो : साभार@imdb
काका से कब मिले थे गोविंदा?
गोविंदा ने ANI से बात करते हुए कहा कि ये दोनों दिग्गज कलाकार जान-बूझकर अपनी पब्लिक इमेज बनाने या उसे मैनेज करने के बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते थे। उन्होंने बताया कि उनकी राजेश खन्ना से पहली मुलाकात साल 1990 में फिल्म 'स्वर्ग' की शूटिंग के दौरान हुई थी। 'स्वर्ग' 1990 की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।
राजेश खन्ना ने गोविंदा से क्या पूछा था?
गोविंदा ने राजेश खन्ना से पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने काका को बहुत शरीफ और मासूम इंसान बताया। इस दौरान दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत हुई थी।
- चीची ने याद किया कि राजेश खन्ना ने उनसे पूछा था, 'गोविंदा, तुम वहां क्यों नहीं हो, जहां तुम्हें होना चाहिए'?
- इस पर गोविंदा ने कहा था कि हर किसी की जगह और किस्मत पहले से तय होती है।
- गोविंदा ने याद कि उन्होंने राजेश खन्ना से कहा था, 'काका, भगवान ने पहले ही सब कुछ तय कर दिया है।
- 'ईश्वर को हर पेड़ की ऊंचाई और उसकी सीमा का पता है और उन्हें यह भी पता है कि कौन-सा पेड़ कहां लगाया जाना चाहिए। हम सब इस खूबसूरत बगीचे का हिस्सा हैं'।
- इसके बाद काका ने पूछा था, 'क्या आपको लगता है कि जो कुछ आपको मिला है, उससे आप खुश हैं'?
- तब गोविंदा ने 'हां' में जवाब दिया था। उन्होंने राजेश खन्ना को बहुत प्यार करने वाला इंसान बताया।
धर्मेंद्र-गोविंदा-राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
बोले- 'दोनों में कुछ खास बात थी'
उन्होंने राजेश खन्ना के करियर के उस दौर पर बात की, जब काक की फिल्में बहुत कामयाब नहीं हो रही थीं। गोविंदा ने कहा कि उनका मानना है कि जो लोग खुद से आगे बढ़कर सोच सकते हैं, उनमें एक अलग ही खूबी होती है। उन्होंने इस खूबी को एक तरह की ईश्वरीय मौजूदगी से जोड़ा।
गोविंदा ने कहा, 'बताइए, आपने कितने साधु, संत, महात्मा या फकीर देखे हैं? मुझे कोई एक ऐसा साधु या महात्मा दिखाइए जिसका चेहरा राजेश खन्ना या धर्मेंद्र जैसा हो। उनमें कुछ ईश्वरीय बात थी'।
खुद को बताया खुशकिस्मत
गोविंदा ने आगे कहा कि उनका मानना है कि भगवान ने दोनों ही कलाकारों को कुछ खास दिया था। एक्टर ने कहा, 'मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे इन सभी महान लोगों का साथ और प्यार मिला'। राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के स्टारडम को संभालने के तरीके के बारे में बात करते हुए, गोविंदा ने कहा कि दोनों एक्टर्स अपने प्रोफेशनल काम की योजना बहुत सोच-समझकर बनाते थे और उसे पूरा करते थे।