साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'थ्री इडियट्स' हिंदी सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन और बोमन ईरानी जैसे अभिनेता नजर आए थे। फिल्म में छात्रों को सफलता के पीछे भागने की नहीं, बल्कि हुनर तलाशने के पर ध्यान देने की सीख दी गई थी। हाल में ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी फिल्म के एक बेहतरीन सीन पर चर्चा की है।
सुंदर पिचाई ने 'थ्री इडियट्स' किया जिक्र
'थ्री इडियट्स' को रिलीज हुए लगभग 15 साल हो गए हैं। आज भी फिल्म का जिक्र होना फिल्म के प्रभाव को दर्शाता है। एक पॉडकास्ट पर सुंदर पिचाई से पूछा गया कि वह कैसे प्रतियोगी परीक्षा के मानसिकता से बाहर निकले? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सही मायने में सफलता चीजों की गहरी समझ रखने में होती है। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'थ्री इडियट्स' के एक सीन का जिक्र किया।
Heeramandi: ‘मीटिंग कर लो ऑडिशन नहीं है’, हीरामंडी की युवा ‘मल्लिकाजान’ ने कास्टिंग काउच पर खुलकर रखी राय
मोटर वाले मजेदार सीन का दिया हवाला
इस सवाल का का जवाब देने के क्रम में उन्होंने फिल्म के एक मजेदार सीन का हवाला दिया। उन्होंने कहा, 'मैं थ्री इडियट्स और उस जैसी फिल्म देखने के लिए आतुर था, जिसमें एक सीन में आमिर खान से मोटर की परिभाषा पूछी जाती है। इसका एक संस्करण है, जिसमें बताया गया है कि मोटर क्या है। इसके अलावा एक और संस्करण है, जिसमें आप वास्तव में समझते हैं कि मोटर क्या है'।
De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे' के पांच साल हुए पूरे, रकुल प्रीत सिंह ने बताया कैसा होगा दूसरा पार्ट
बड़ी हिट साबित हुई थी फिल्म
सुंदर पिचाई जैसी शख्सियत का इस फिल्म के बारे में जिक्र करना, वह भी रिलीज के लगभग 15 साल बाद। यह साबित करता है कि फिल्म का लोगों के ऊपर काफी गहरा असर है। बताते चलें कि इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा नें किया है। इस फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लिखी है। फिल्म तीन किरदारों के आसपास घूमती है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी।
पार्थ ने खतरों के खिलाड़ी शो को किया रिजेक्ट, जानें वजह