गिप्पी ग्रेवाल न सिर्फ फिल्म 'अरदास सरबत दे भले दी' का निर्देशन कर रहे हैं बल्कि वे इस फिल्म में बतौर अभिनेता अपने अभिनय का जलवा भी दिखाएंगे। उनके साथ इस फिल्म में रवनीत कौर ग्रेवाल, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और दिव्य धमीजा भी नजर आएंगे।
पंजाबी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए गिप्पी ग्रेवाल बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'अरदास' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। अब फिल्म के मेकर्स 'अरदास' की अगली कड़ी को लेकर दर्शकों के सामने आने की तैयारी में जुटे हैं। गिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म के नाम का खुलासा करते हुए अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के की रिलीज डेट को भी दर्शकों के साथ साझा किया है।
विज्ञापन
गिप्पी करेंगे 'अरदास सरबत दे भले दी'
गिप्पी ग्रेवाल लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'अरदास' फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म पंजाबी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म मानी जाती है। 'अरदास' के बाद उन्होंने 'अरदास' कड़ी की अगली फिल्म 'अरदास करण' का निर्माण किया था। वहीं 'अरदास' सीरीज की फिल्मों को चाहने वालों के लिए गिप्पी एक बड़ी खुशखबरी लाए हैं। खबरों की माने तो फिल्म 'अरदास' की अगली किस्त 'अरदास सरबत दे भले दी' की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है।
'अरदास' फ्रेंचाइजी है मेरे लिए खास
गिप्पी ग्रेवाल जियो स्टूडियोज, हम्बल मोशन पिक्चर्स और पैनोरमा स्टूडियोज के साथ मिलकर 'अरदास शरबत दे भले दी' का निर्माण कर रहे हैं। मीडिया से बातें करते हुए गिप्पी कहते हैं, 'मेरे लिए 'अरदास' सीरिज की फिल्में बेहद खास है। मेरे लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि लोगों को एकजुट करने और प्यार की ताकत को समझाने का जरिया है। इस फिल्म को निर्देशित करके मैं बेहद रोमाचिंत महसूस कर रहा हूं।'
'अरदास सरबत दे भले दी' की रिलीज डेट
गिप्पी ग्रेवाल न सिर्फ फिल्म 'अरदास सरबत दे भले दी' का निर्देशन कर रहे हैं बल्कि वे इस फिल्म में बतौर अभिनेता अपने अभिनय का जलवा भी दिखाएंगे। उनके साथ इस फिल्म में रवनीत कौर ग्रेवाल, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और दिव्य धमीजा भी नजर आएंगे। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं 'अरदास सरबत दे भले दी' को 13 सितंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।