फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gena Rowlands: डिमेंशिया से पीड़ित हैं गेना, अपनी फिल्म 'दी नोटबुक' में भी निभाया था अल्जाइमर रोगी का किरदार

Wed, 26 Jun 2024 10:12 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक निक कैसविट्स गेना रोलैंड्स के बेटे हैं। मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां को पिछले पांच वर्षों से अल्जाइमर है। मेरी मां ने फिल्म 'दी नोटबुक' 'एली' का किरदार निभाया था और 'एली' को भी यही बीमारी थी। वे भी अल्जाइमर से पीड़ित थी'। 
विज्ञापन
गेना रोलैंड्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्म 'द नोटबुक' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गेना रोलैंड्स अहम भूमिका में नजर आई थीं। वे वृद्ध रेचेल मैकएडम्स के किरदार को निभाती दिखी थीं, जो अल्जाइमर से पीड़ित रहती है। वहीं एक तरफ इस फिल्म की रिलीज को जहां 20 वर्ष पूरे हुए हैं वहीं पता चला है कि गेना रोलैंड्स असल जिंदगी में भी पिछले पांच वर्षों से अल्जाइमर से जूझ रही हैं। 
विज्ञापन


जिस बीमारी का अभिनय किया उसी से पीड़ित हुईं 
निर्देशक निक कैसविट्स गेना रोलैंड्स के बेटे हैं। मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां को पिछले पांच वर्षों से अल्जाइमर है। मेरी मां ने फिल्म 'दी नोटबुक' 'एली' का किरदार निभाया था और 'एली' को भी यही बीमारी थी। वे भी अल्जाइमर से पीड़ित थी। मां ने फिल्म में जिस बीमारी का अभिनय किया असल जिंदगी में उन्हें वही बीमारी हो गई है। मैं बता नहीं सकता हूं कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं'। 

Vinod Rawat: फूड चेन कंपनी में फ्लोर मैनेजर थे विनोद रावत, एक फिल्म में बिना सीन किए मिल गए थे 1,110 रुपये
विज्ञापन


गेना रोलैंड्स ने किया था काफी रिसर्च 
निक कैसविट्स आगे कहते हैं, 'मैंने अपनी मां को बड़ी उम्र की 'एली' की भूमिका निभाने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि मां उसी रोग से ग्रसित हो जाएंगी। यह बेहद आश्चर्यजनक है। ऐसे कैसे हो सकता है। मां ने उस रोल को निभाने के लिए काफी रिसर्च किया था ताकि फिल्म में सब कुछ एकदम प्रमाणिक दिखे। उन्होंने तो फिल्म में सिर्फ एक्टिंग किया था, लेकिन हम हर दिन इसे जी रहे हैं। यह बहुत ही पीड़ादायक है'। 
विज्ञापन


MTV News: एमटीवी की इस वेबसाइट पर मंडराया गंभीर संकट, लापता हो गई दो दशक से ज्यादा समय की मनोरंजन सामग्री

गेना रोलैंड्स की मां भी थीं अल्जाइमर रोगी 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गेना रोलैंड की मां भी अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। साल 2004 में गेना ने एक मैगजीन को साक्षात्कार दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था, 'मेरी मां भी अल्जाइमर से पीड़ित थीं। मैंने उन्हें देखने के बाद फिल्म में 'एली' की भूमिका निभाने का निर्णय लिया था। यह मेरे लिए काफी कठिन था। अगर निक ने फिल्म का निर्देशन नहीं किया होता, तो मुझे नहीं लगता कि मैं यह किरदार निभा पाती। यह एक शानदार फिल्म थी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें